Teleportation क्या है
टेलेपोर्टेशन का मतलब है एक जगह से दूसरे जगह पर जाना वोह भी बिना किसी यान की मदद से। उदहारण के लिए अगर आप आपके घर से 5 किमी दूर स्थित कॉलेज बिना किसी यान की मदद से पौछ जाए तो उसे टेलेपोर्टेशन कहते है। teleportation को कभी-कभी समय यात्रा के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।
क्या टेलीपोर्टेशन संभव है
बर्तमान समय मे बिज्ञान ने टेलेपोर्टेशन की संभावना को मान्यता दिया है।
आधुनिक बिज्ञान ने अभी तक सिर्फ फोटोन ओर एटम को ही टेलिपोर्ट कर पाया है इंसानो को नही, क्योंकि एक इंसान को टेलिपोर्ट करने के लिए जो टेक्नोलॉजी की ज़रूरत है वो अभी वर्तमान में हमारे पास मौजूद नही है। लेकिन कई बैज्ञानिकों का मानना है भविष्य में ऐसी टेक्नोलॉजी बनेगी जिससे इंसानो को भी टेलिपोर्ट किया जा सकेगा।
टेलिपोर्टेशन करने का तरीका
एक जगह से दूसरे जगह तक टेलिपोर्ट करने का एक ही तरीका वर्तमान में मौजूद है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको आपके घर से कॉलेज तक टेलिपोर्ट करना है, तो सबसे पहले आपके शरीर मे मौजूद एटम को अलग करना पड़ेगा फिर उन एटम्स को कॉलेज भेजने के बाद वहाँ फिर से आपकी एटम्स को जोड़ना पड़ेगा, लेकिन हमारे शरीर मे इतने एटम्स है कि उनको अलग करके जोड़ने में हमे करोड़ों साल लग जाएंगे। वर्तमान में सिर्फ एटम्स और फोटोन को ही टेलिपोर्ट किया गया है, इंसानों को नहीं।
टेलिपोर्टेशन संभव हुआ तो क्या होगा
भविष्य में अगर इंसानों को टेलिपोर्टेशन संभव हुआ तो यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। क्योंकि तब टेलिपोर्टेशन के जरिए इंसानों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकेगा वह भी बिना किसी वाहन के, बिल्कुल किसी जादुई फिल्म की तरह।
लेकिन ऐसी टेक्नोलॉजी किसी गलत हाथों में पढ़ा तो इसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए भी किया जा सकता है।

