Type Here to Get Search Results !

Lucid Dreaming क्या है और कैसे करें। Lucid Dream In Hindi

0
lucid dream in hindi, lucid dreams meaning, lucid dream kya hai, lucid dream kya hota hai, lucid dreaming techniques,

Lucid Dream भी एक प्रकार का सपना है जहां सपने देखने वाले को पता चल जाता है कि वह सपना देख रहे हैं। यह आमतौर पर rapid eye movement (REM) नींद के दौरान होता है।

Lucid Dream यानी सपने देखने वाले इंसान यह जान लेता है कि वह सपना देख रहा है, यह सभी बातें प्राचीन भारतीय हिंदू प्रथा और तिब्बती बौद्ध प्रथा में भी पाए जाते हैं।

Lucid Dream क्या होता है

आमतौर पर, हम जब सपने देखते हैं, तो हमें यह पता नहीं होता कि यह सपना है या सच है। लेकिन कभी-कभी सपना देखने के समय कुछ ऐसे हालात बन जाता है, कि हमें तब पता चल जाता है कि हम सपना देख रहे हैं इसे ही आसान भाषा में lucid dreaming कहते हैं

Lucid Dream में सपना देखने वाले इंसान अपने सपनों को नियंत्रण कर सकता है यानी वह सपने में जो चाहे वह कर सकता है। बताया जाता है अनुमानित 55 प्रतिशत लोग अपने पूरे जीवन काल में एक या अधिक पर lucid dream का अनुभव करते हैं।

Lucid Dreaming कब और कैसे होता है

आमतौर पर lucid dream rapid eye movement (REM) नींद के दौरान ही होता है। कुछ लोगों के लिए यह अनायास होता है, लेकिन कुछ लोग खुद ही lucid dreaming कर सकते हैं क्योंकि वह इस में माहिर बन जाते हैं। 

Lucid Dreaming करने के तरीके

हालांकि lucid dream अनायास ही होता है, पर ऐसे कई तरीके भी मौजूद है जिससे आप स्वेच्छा से lucid dreaming कर सकते हैं।

पहला तरीका है, वास्तविकता परीक्षण

वास्तविकता परीक्षण, यानी आप जगे हुए हैं या नहीं यह जांच करना। इस तरीके में आपको अपने आप से पूछना होगा "क्या मैं सपना देख रहा हूं", और इस बात की पुष्टि करने के लिए आप अपने आसपास की घटनाओं को जांच करें, अपना हाथ को दबाएं यानी वास्तविकता जांच करें।

और इसी तरह वास्तविकता जांच करते रहें, ताकि आपको इसकी आदत हो जाए। जब आपको इसकी आदत हो जाएगी तब सपने देखने के दौरान भी आप वास्तविकता जांच करने में सक्षम हो जाएंगे, और आपको पता चल जाएगा कि आप सपने देख रहे हैं या नहीं।

दूसरा तरीका है Mnemonic induction of lucid dreams (MILD)

इस तरीके में, जैसे ही आप सोने हो उस समय आपको हाल ही में देखा हुआ कोई सपना याद करना है, और उस सपने घटित किसी घटना के बारे सोचे, और उसके साथ यह भी सोचे कि आप lucid dreaming कर रहे हो।

आपको हमेशा अपने आप से कहना है, की आपको आज lucid dreaming होगा, और आप उसे याद रखना चाहते है। इस बात को मन में ही दोहराते रहना है, ऐसा करने से लूसीड ड्रीमिंग होने की संभावना बढ़ जाता है।

तीसरा तरीका है, Dream Journal

इस तरकीब में आपको, रोज सुबह उठने के तुरंत बाद एक डायरी में लिखना है कि आपने आज सपने में क्या देखा, यह एक लोकप्रिय तरीका है।

ऐसा करने से सपनों के बारे में आपके अंदर जागरूकता बढ़ जाएगा, और किसी भी सपने को याद करने की क्षमता भी आ जाएगी। जिसके चलते जब आप सपना देख रहे होंगे तब आप समझ जाएंगे कि हां मैं सपना देख रहा हूं, और तब आप अपने सपने को नियंत्रित कर सकते हैं।

Lucid Dreaming से कैसे जागे

Lucid Dreaming कैसे करते हैं यह तो अपनी जान लिया लेकिन इससे जागते कैसे हैं यह भी जान लीजिए।

अगर आप lucid dreaming के समय जागना चाहते हैं, तो आप किसी को मदद के लिए पुकार सकते हैं और जोर-जोर से चिल्ला सकते हैं, ऐसा करने से आपका दिमाग समझ जाएगा कि आपके जागने का समय हो गया है।

इसके अलावा जब आप जान जाते हैं कि आप लूसीड ड्रीमिंग कर रहे हैं, और अब आपको जागना चाहिए तो आप अपने सपने में सो जाइए ताकि आप वास्तविक जीवन में जाग सके।

Lucid Dreaming के लाभ

Lucid Dreams देखते समय आप आपकी सपने को अपने तरीके से आकार दे सकते हो। lucid dream के वक़्त सपने देखते समय होने वाले भाबना को नियंत्रित कर सकते हो।

और यह यह उन लोगों के लिए चिकित्सा के रूप में काम कर सकता है, जिन्हें बुरे सपने आते हैं।

Lucid Dreaming की जोखिम

Lucid Dreaming को लेकर लोगों में एक चिंता और डर देखा जाता है। वह लोग बताते है, अगर lucid dreaming करते वक़्त कोई सपने में ही फंस जाए तो क्या होगा।

लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह बात चिंता का कारण नहीं है, क्योंकि आमतौर पर लोग हर रात केवल एक निश्चित समय के लिए ही सपने देखते हैं इसलिए इस बात का कोई संभावना नहीं है की कोई अपने सपने में फंस जाएगा।

इसके अलावा अगर आपको नींद नही आती, बार-बार बुरे सपने आते है, स्मृति से जुड़ी समस्याएं है तो आपको इन सब चीज़ों से दूर रहना चाहिए, और डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ