WhatsApp pink virus
यह WhatsApp pink virus आपके ज्वाइन किए हुए किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिये या किसी अन्य माध्यम से आप तक आ सकते है, जिसमे कहा जा रहा है आपके मोबाइल में मौजूद green colour का WhatsApp pink में बदल जायेगा और साथ ही आपको लुभाने के लिए pink WhatsApp के कुछ extra benefitsभी बताया जा रहा है।
यह एक लिंक के जरिए अब तक पहुंचाया जा रहा है जिस पर क्लिक करने पर आपको पिंक कलर का व्हाट्सएप देखने को मिलेगा जिसे इंस्टॉल करने को कहा जाएगा, लेकिन मूल व्हाट्सएप में कोई बदलाव नही देखने को मिलेगा, इस ऐप का न तो व्हाट्सएप से और न ही फेसबुक से कोई संबंध है।
WhatsApp pink virus का काम
WhatsApp pink virus आपके मोबाइल के सारी जानकारी ले सकता है जिनमे आपके gallary, contacts, keyboard, password भी शामिल हैं।
व्हाट्सएप पिंक को लेकर कई सारे साइबर एक्सपर्ट्स ने लोगों को चेतावनी दिया है इसे डाउनलोड ना करने की, क्योंकि WhatsApp pink virus आपके व्हाट्सएप के अलावा आपके मोबाइल के अन्य जानकारियों को भी हैक कर सकता है।
WhatsApp pink virus से कैसे बांचे
अभी तक कई WhatsApp Users ने अपने फोन पर इस तरह के लिंक को प्राप्त करने की सूचना दिया है, अभी तक, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह WhatsApp pink virus कैसे काम करता है और अगर कोई इस वायरस का शिकार होता है तो उसके फोन इसके प्रभाव से कैसे बचे इसलिए, सबसे अच्छा यही है कि सुरक्षित रहें और किसी लिंक पर क्लिक न करें, खासकर जब यह पिंक व्हाट्सएप का वादा करता है।
यह पहली बार नहीं है जब नकली व्हाट्सएप प्रचलन में आया है। इससे पहले भी अतीत में, व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं के ऊपर एक WhatsApp Gold संस्करण द्वारा हमला किया गया था जो कुछ हैकर्स द्वारा उपयोगकर्ता की डेटा को प्राप्त करने के लिए भी बनाया गया था।

