Type Here to Get Search Results !

समय यात्रा की सच्ची घटना । Time Travel Real Stories In Hindi

0
time travel stories, time travel real incident,

समय यात्रा की सच्ची घटना

आज तक समय यात्रा की बहुत सी घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आज हम आपको समय यात्रा की कुछ ऐसे सच्ची घटना के बारे में बताएंगे जिसे आज तक सुलझाया नहीं गया है, और वह एक रहस्य बनकर रह गया है।

समय यात्री John Titor

2 नवंबर साल 2000 में John Titor नाम का एक व्यक्ति इंटरनेट फोरम में एक लेख डालता है, जिसमें वह अपने आपको अमेरिकी सैनिक बताता है और दावा करता है कि वह साल 2036 से आया है

उसने अपने लेख में बताया कि वह साल 2036 से एक सरकारी मिशन के लिए साल 1975 में गया था एक IBM 5100 कंप्यूटर लेने क्योंकि साल 2036 में उसे उस कंप्यूटर की जरूरत थी, Titor ने कहा कि उन्हें इस मिशन के लिए विशेष रूप से चुना गया था क्योंकि उनके दादा सीधे 5100 कंप्यूटर की असेंबली और प्रोग्रामिंग में शामिल थे। 

और साल 1975 से साल 2036 में जाने के वक़्त साल 2000 में रुक गया है कुछ व्यक्तिगत करोणों और Y2K नाम की एक कंप्यूटर प्रॉब्लम को देखने के लिए।

उस का यह लेख उस समय काफी लोगों तक पहुंचा लेकिन ज्यादातर लोगों ने उस लेख को गंभीरता से नहीं लिया पर कुछ लोगों ने उस लेख पर जवाब मांगते हुए इस बात का सबूत मांगा। जिसके बाद Titor ने एक मशीन की डिज़ाइन और उसका फ़ोटो भी लोगो को दिखाया, जिसे वह time machine बताया।

इसके साथ साथ John Titor ने कुछ भविष्यवाणियां भी किया था जिसमें से आधे भविष्यवाणियां सच साबित हुई थी और आधे भविष्यवाणियां झूठ साबित हुई थी। और आखिर में साल 2001 के बाद John Titor ने कोई भी लेख नहीं लिखा और दुनिया के सामने एक रहस्य बनकर रह गया।

2030 से आया समय यात्री NOAH

साल 2017 में NOAH नाम का एक व्यक्ति का इंटरव्यू लोगों के सामने आया जिसमें इस व्यक्ति ने दावा किया कि वह एक पेशेवर time traveller है, जो साल 2030 से आया है और अब वह भविष्य में नहीं जा पा रहा है कुछ कारणों की वजह से।

NOAH अपने आप को time traveller साबित करने के लिए lie detector test भी करवाया और उसमें पास भी हुआ। इसके साथ उसने अपने हाथ का x-ray करवाकर एक छोटे से उपकरण को दिखाया और बताया कि यह समय यात्रा करने की तकनीक का एक उपकरण है।

उसने बताया साल 2003 में ही समय यात्रा की तकनीक को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया था, लेकिन उस तकनीक को लोगों से छुपा कर रखा गया है, लेकिन साल 2030 तक इस तकनीक को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके साथ उसने आने वाले सालों के बारे में बताते हुए कहा कि साल 2030 तक  में self driving car असल में सड़क पर चलने लगेगी अरे AI यानी Artificial intelligence बहुत ज्यादा तरक्की करे लेगी।

Taured से आया समय यात्री

साल 1954 में जापान में एक व्यक्ति Tokyo की Haneda Airport में हवाई सफर करके बिमान से उतरता है अन्य यात्रियों के साथ। लेकिन passport चेक करने के दौरान जब उस आदमी का passport चेक किया तब अधिकारी हैरान रह गए।

क्योंकि उस आदमी के पासपोर्ट पर यूरोप में मौजूद Taured नाम का किसी देश का नाम लिखा था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि Taured नाम की कोई देश हमारे पृथ्बी पर है ही नही।

फिर अधिकारियों ने उसे एक नक्शा दिया और पूछा कहां पर है यह Taured देश, तो उसने फ्रांस और स्पेन के बीच मे उंगली रख कर दिखाया यहां है उसका देश Taured जो हज़ार सालो से अस्तित्व में है। इसके साथ उसने दावा किया कि वह तीसरी बार अपने देश से जापान आया है, और उसकी प्राथमिक भाषा फ्रेंच थी पर वह जापानी और कई अन्य भाषाएँ भी बोल रहा था।

ऐसे ही अधिकारियों के साथ लंबे समय तक बहस करने के दौरान उसने एक होटल का भी नाम लिया जहां पर वह बुकिंग किया है, लेकिन जब उस होटल के बारे में जांच किया गया तो पता चला वह होटल टोक्यो में स्थित है लेकिन होटल के कर्मचारियों ने बताया इस नाम से कोई भी बुकिंग नहीं हुआ है।

इन सब घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों को उस आदमी पर शक हुआ जिसके बाद उसके सारे सामान जब्त कर लिया गया और उसे सुबह तक एक होटल में ठहराया गया आगे की पूछताछ के लिए, इसके साथ उस होटल रूम के बाहर दोपहर दारु को भी रखा गया ताकि वह भाग ना सके।

लेकिन अगली सुबह जब अधिकारियों ने होटल का दरवाजा खोला तो पाया वह आदमी पर नहीं था और उसके जब्त किये सारे सामान जो अधिकारियों के पास था वह भी गायब हो चुका था। कोई नहीं जानता वह कैसे होटल रूम से भाग गया क्योंकि उस होटल रूम केवल एक दरवाजा था और वह रूम बिना बालकनी वाले बहुमंजिला होटल की ऊंचाई पर था।

यह घटना जब लोगों के बीच फैलने लगी तो कुछ लोगों ने तर्क दिया कि हो सकता है वह आदमी दूसरे ब्रह्मांड में रहता हो जो गलती से हमारे ब्रह्मांड में आ गया है, और कुछ लोगों ने उस आदमी को एक समय यात्री बताया।

Hakan Nordkvist ने किया था भबिष्य में यात्रा

साल 2006 Sweden में रहने वाली Hakan Nordkvist एक आम ज़िंदगी जी रहा था, लेकिन एक दिन जब वह ऑफिस से घर वापस आया तो उसने देखा उसकी रसोई घर की जमीन पर पानी गिरा हुआ है जिसे देखकर उनको लगा पानी की पाइप मैं शायद कोई गड़बड़ी हो गई है जिसके चलते वह पाइप को ठीक करने के लिए दूसरे रूम से कुछ उपकरण लेकर आते हैं।

लेकिन पाइप ठीक करने के वक्त उसे एक wormhole दिखाई दिया जिसे वह समझ नहीं पाया और उसके अंदर चलते चलते वह साल 2046 में पहुंच गया। और वहाँ वह अपने आप से मिलता है यानी भविष्य में बुढ़ा हो चुके Hakan Nordkvist से। 

यह सब देखके वह चौक गए, और बाकी लोगो को दिखाने के लिए उन्होंने मुस्कुराते हुए और एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर भी खिंचा, जो उन्होंने लोगो को दिखाया। इसके साथ दोनों के दाहिने हाथ पर मौजूद टैटू को दिखाते हुए दोनों का एक छोटा फुटेज भी फिल्माया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ