Type Here to Get Search Results !

हम सपना क्यों देखते है। Why Do We Dreams

0
Why do we dreams,

हम सभी सपने देखते हैं, लेकिन हम सपने क्यों देखते हैं इस सवाल का जवाब अभी तक हमें नहीं मिल पाया है। और इस सवाल का जवाब विज्ञान के पास भी मौजूद नहीं है, और यह सवाल अब तक एक रहस्य बन कर है।

किसी भी इंसान के लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि हम सपने क्यों देखते हैं, लेकिन हमारे वैज्ञानिकों ने इस सवाल का जवाब को लेकर कुछ सिद्धांत यानी theory हमें दिया है।

सपना क्या हैं

सपने मूल रूप से कहानियां और छवियां हैं जो हमारा दिमाग सोते समय बनाता है। यह सपने आपको खुश, उदास या डरा हुआ महसूस करा सकते हैं।

सपने कैसे होते हैं

जब हम सोते हैं तब दो ही चरण हो सकते हैं, पहला है REM (rapid eye movement) और दूसरा है Non REM (non rapid eye movement)।

हम ज्यादातर सपने REM (rapid eye movement) के दौरान देखते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया कि जागते समय हमारे दिमाग में जो हलचल होती हैं, ठीक वैसा ही हलचल तब होता है जब हम REM चरण में सपने देखते हैं। इसका मतलब सोते समय भी हमारा दिमाग काम करता रहता है।

कभी-कभी REM चरण में सपना देखते वक्त लोग चलने भी लगते हैं जिसे हम sleep walking कहते हैं, और कभी-कभी लोग सपना देखते वक्त जग जाते हैं, लेकिन उस समय उनका दिमाग यह सोचता है कि वह REM चरण में है, इसीलिए हम उस समय जब तो जाते हैं लेकिन हम हमारे शरीर को हिला नहीं पाते है जिसे sleep paralysis भी कहते हैं।

हम सपने क्यों देखते है

हम सपने क्यों देखते है, इसे लेकर बैज्ञानिकों में मतभेद मौजूद है। कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक हम दिन भर जो छवियों देखते हैं, जो विचार करते हैं और जो सोचते हैं यानी हमारी कल्पना, यादें, इच्छाएं, धारण, अनुभब यह  सभी एकत्रित होकर एक सपना बन जाता है जो हम नींद के दौरान देखते हैं।

कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि सपने भावनाओं और तनावपूर्ण अनुभवों को संसाधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक सपना देखना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं।

Sigmund Freud के अनुसार सपने अचेतन इच्छाओं, विचारों, इच्छा पूर्ति और प्रेरणाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन बहुत से बैज्ञानिक इसे नहीं मानते हैं।

हम बुरे सपने क्यों देखते हैं

कभी कभी हम बुरे सपने देखते है, जो भयावह और परेशान करने वाला होता है। बुरे सपने तनाव, चिंता या कभी-कभी कुछ दवाओं की प्रतिक्रिया के कारण होते हैं।

लेकिन अगर, अगर आपको बार-बार बुरे सपने आते हैं, तो आपको नींद की बीमारी हो सकती है, और ऐसे समय में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

सपनों को कैसे याद रखें

हम सभी रात को जो सपने देखते हैं उसका 90 प्रतिशत हिस्सा नींद से जागने के 10 मिनट बाद ही भूल जाते हैं इसीलिए सपनों को याद रखना मुश्किल होता है। 

आप अगर आपके सपने को याद रखना चाहते हैं, तो जब आप सोने जा रहे होते हैं तब अपने आप से यह कहें कि आप अपने सपने को याद रखना चाहते हैं, और यही बात आप का अंतिम बात होना चाहिए सोने से पहले।

ऐसा करने से आपके दिमाग में एक व्याकुलता सृष्टि होगी आपकी सपने को याद रखने की।

इसके अलावा और एक दूसरा तरीका है जिससे आप अपने सपने को याद कर सकते हैं, हम सभी जानते हैं नींद से जागने के 10 मिनट बाद हम 90 प्रतिशत सपने भूल जाते हैं, लेकिन अगर आप नींद से जागते ही सबसे पहले अपने सपने को याद करने की कोशिश करें तो आप अपने सपने को याद कर सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ