Type Here to Get Search Results !

नींद के बारे में 15 रोचक तथ्य। Facts About Sleep In Hindi

0
Facts about sleep in Hindi, sleep facts,

हम सभी सोते हैं, लेकिन अभी तक यह कोई नहीं बता पाया कि हम क्यों सोते हैं। हालांकि, हर दिन हमारे बैज्ञानिक नींद के बारे में कुछ ना कुछ नया जान पाते हैं, और उन्ही में से हम आपके लिए नींद के बारे में 15 रोचक तथ्य लाए है जिसे आप नहीं जानते होंगे।

नींद के बारे में 15 रोचक तथ्य

1. 12% लोग काले और सफेद रंग में सपने देखते है

शोध के मुताबिक रंगीन टेलीविजन की शुरुआत से पहले, केवल 15% लोगों ने रंगीन सपने देखे थे। लेकिन वर्तमान समय में 75% लोग रंग में सपने देखते हैं। युवा लोगों की तुलना में वृद्ध लोग काले और सफेद रंग में अधिक बार सपने देखते हैं।

2. इंसान कितना सोता है

एक औसत इंसान अपने पूरे जीवन काल का लगभग एक तिहाई हिस्सा सोने में व्यतीत करता है, लेकिन कुछ मामलों में यह समय उस इंसान की उम्र के आधार पर भी भिन्न हो सकता है।

3. बिना नींद के सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड

बिना नींद के सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है 11 दिनों का। यह रिकॉर्ड साल 1964 में Randy Gardner नामक एक कैलिफोर्निया छात्र ने बनाया था।

हालांकि इसके परिणाम स्वरूप अत्यधिक नींद की कमी और बहुत लंबे समय तक जागने की वजह से बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

4. नींद कितना जरूरी है

हमारी जिंदगी में नींद बहुत ज्यादा जरूरी है, शोध के मुताबिक नींद की कमी भोजन की कमी से भी ज्यादा खतरनाक है।

5. जागने के 5 मिनट के अंदर हम 50% सपना भूल जाते है

हम रात को सोते हुए जो सपने देखते हैं, नींद से जागने के 5 मिनट बाद उस सपने का 50 प्रतिशत हम भूल जाते हैं। और अगर आपको लगता है कि आप रात को सपने नहीं देखते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप जागते समय अपने सपने भूल जाते हैं। और अगले 5 मिनट में 90% भूल जाते हैं।

6. सपना देखते वक्त खर्राटे लेना नामुनकिन है

हम नींद में सपने देखते वक्त खर्राटे नहीं ले सकते, उसी प्रकार खर्राटे लेते वक्त कभी सपने नहीं देख सकते। 

7. कितने घंटे की नींद आवश्यक है

18 साल से 64 साल की उम्र के लोगो को हर रात 7 से 9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। और 65 से अधिक उम्र के लोगो को 7 - 8 घंटे की नींद आवश्यकता होती है।

8. आपको सोने में कितना समय लगता है

एक साधारण इंसान को सोने में लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगता है, लेकिन अगर आपको रात को सोने में 5 मिनट से भी कम समय लगता है तो शायद आपको नींद की ज्यादा जरूरत है और आप नींद से वंचित है।

9. व्यायाम और नींद

शोध से पता चला है कि दिन में नियमित व्यायाम करने से आपकी नींद में सुधार आता है, पर अगर आप सोते समय व्यायाम करेंगे तो यह आपको रात में जगाए रख सकता है।

10. गर्मी में नींद नहीं आती

अगर कोई इंसान किसी ऐसी जगह सोने की कोशिश करता है, जहां बहुत ज्यादा गर्मी तो वह नहीं सो पाएगा। क्योंकि सोने के लिए हमारे शरीर का तापमान थोड़ा कम होना चाहिए।

11. कम सोने से क्या होता है

शोध से पता चला है कि जो लोग कम सोते है उनमें हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता हैं। इसीलिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

12. नींद मैं भी हमारा दिमाग सक्रिय रहता है

पहले हम सोचते थे कि नींद पर हमारा शरीर भी सो जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने पता लगाया जब हम सोते हैं तो हमारा दिमाग अधिक सक्रिय रहता है।

13. नींद में देरी

हम इंसान एकमात्र ऐसे स्तनधारी जीब हैं जो स्वेच्छा से नींद में देरी करते हैं।

14. हम बिना नींद के कितने दिन जीवित रह सकते है

हम इंसान नींद के बिना केवल 10 से 11 दिन जीवित रह सकता है।

15. एक इंसान कितना सपना देखता है

एक औसत इंसान अपने जीवन के 6 वर्ष सिर्फ सपने देखने में व्यतीत कर देता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ