20 नवंबर साल 1929 में पैदा हुए मिल्खा सिंह Covid-19 से संक्रमित होकर 18 जून साल 2021 को रात 11.30 बजे 91 साल की उम्र में अंतिम सांस लिया। वह एक बेहतरीन ट्रैक और फील्ड स्प्रिंटर थे। उनकी बेहतरीन प्रदर्शन के चलते लोग उन्हें flying sikh के नाम से जानते है।
Interesting Facts About Milkha Singh
1. पंजाब के गोबिंदपुरा गांव में पैदा हुए थे मिल्खा सिंह, जो अब पाकिस्तान में है। 1947 में विभाजन के दंगों के दौरान अपने माता-पिता और अपने अन्य भाई-बहनों को अपनी आंखों के सामने नरसंहार होते हुए देखा था, जिसके कारण वह पहले डकैत बनना चाहता था।
2. मिल्खा सिंह को पहली बार खेल से परिचित कराया गया था तब, जब वह भारतीय सेना में सेवा करते थे।
3. वह एशियाई खेलों के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भी 400 मीटर में स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र एथलीट हैं।
4. मिल्खा सिंह को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें साल 1959 को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।
5. मिल्खा सिंह तीन बार फेल होने के बाद साल 1952 में भारतीय सेना की नौकरी मिला था।
6. मिल्खा सिंह ने साल 1956 में पहली बार मेलबर्न की olympic में प्रदर्शन किया था, लेकिन वहां उनको निराशा ही हाथ लगा।
7. साल 1958 में मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपना पहचान बनाया। और साल 1960 के रोम ओलंपिक में, उन्होंने 4 वां स्थान हासिल किया।
8. मिल्खा सिंह को भारत के तिहाड़ जेल में भी भेजा गया था क्योंकि उन्होंने बिना टिकट के ट्रेन में सफर किया था, इसके चलते मिल्खा सिंह की बहन को अपनी गहने बेचना पड़ा जमानत के पैसे जुटाने के लिए।
9. मिल्खा सिंह ने साल 2001 में सम्मानित "अर्जुन पुरस्कार" को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि यह 40 साल देर से आया है।
10. एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने मिल्खा सिंह को "flying sikh of india" का खिताब दिया था, जब उन्होंने पाकिस्तान के अब्दुल खालिक को हराया, जिन्हें एशिया का सबसे तेज आदमी माना जाता था।
11. मिल्खा सिंह ने अपने सभी पदक और खेल के खजाने देश को दान कर दिया है, जो अब पटियाला में खेल संग्रहालय का हिस्सा हैं।
12. साल 1999 में मिल्खा सिंह ने कारगिल युद्ध में लड़ने वाले शहीद बिक्रम सिंह के 7 वर्षीय बेटे को गोद लिया था।
13. अपनी आत्मकथा को मिल्खा सिंह ने फिल्म निर्माता को सिर्फ ₹1 में बेचा था, लेकिन साथ ही एक शर्त दिया कि फिल्म से हुई प्रॉफिट का एक हिस्सा फाउंडेशन के लिए भी जाये।
14. एक बार जवाहरलाल नेहरू ने मिल्खा से कुछ इनाम मांगने को कहा था, तब मिल्खा सिंह ने सिर्फ एक दिन का 'National holiday' मांगा था।
15. मिल्खा सिंह ने शुरू में दौड़ के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, क्योंकि वह उस देश में वापस नहीं जाना चाहते थे जहां उनके माता-पिता का नरसंहार किया गया था। लेकिन भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें ऐसा करने के लिए मना लिया था।
16. मिल्खा सिंह की आखिरी इच्छा थी भारत एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते।
17. मिल्खा सिंह के जीबन के ऊपर एक फ़िल्म भी बनाया गया है, जिसका नाम है Bhaag Milkha Bhaag।

