PayPal क्या है
PayPal एक अमेरिकी कंपनी है जो ऑनलाइन लेनदेन का सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा मंच प्रदान करता है। इसके मदद से आप किसी को पैसा भेज भी सकते हो, और किसी से पैसा ले भी सकते हो।
paypal आपके बैंक अकाउंट के साथ जुड़ा हुआ होता है इसलिए जो भी पैसा के आदान-प्रदान होता है वह सीधे आपके बैंक खाते से होता है।
PayPal कैसे काम करता है
जब जब कोई paypal के जरिए किसी को पैसे भेजता है तो वह उसे डॉलर में बदल देता है उसके बाद वह व्यक्ति जिस देश में होगा उस देश की करेंसी में बदल कर वह पैसा पहुंचता है उसी तरह जब कोई paypal के जरिए आपको पैसे भेजेगा तो paypal सबसे पहले उस पर पैसे को डॉलर में बदल देगा उसके बाद उसे रुपए में बदलकर आपके पास पहुंचा देगा।
अगर बात करें paypal कैसे पैसे कमाता है, तो आप जब किसी को पैसे भेजते हैं या फिर क्या किसी से पैसे लेते हैं तो paypal वह पैसे भेजना या फिर पैसे मंगाने के लिए कुछ चार्ज या कमीशन लेता है।
PayPal मैं अकाउंट कैसे बनाएं
Paypal में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको तीन चीजों की जरूरत होगी पहला पैन कार्ड दूसरा बैंक का अकाउंट और तीसरा डेबिट या क्रेडिट कार्ड।
Paypal अकाउंट बनाने के लिए आपको पहले paypal की वेबसाइट पर जाकर sign up पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको दो विकल्प मिलेगा individual account और business account।
individual account में आप सिर्फ पैसे भेज सकते सकते हैं पर business account में आप पैसे भेज भी सकते हैं और किसी से पैसे ले भी सकते हैं।
इसके बाद आपको ईमेल आईडी पासवर्ड और कुछ जरूरी जानकारियां डालनी होगी जैसे आपका नाम आपका पता, और आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी।
इसके बाद आप पेपल अकाउंट में लॉगिन कर जाएंगे लेकिन आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी verify करवाना होगा औरएक बैंक अकाउंट लिंक करना होगा जिससे अब पैसों की आदान प्रदान करेंगे जिसके लिए add bank account मैं जाकर आपको आपकी बैंक की कुछ जानकारियां भरना पड़ेगा जैसे IFSC code अकाउंट नंबर इत्यादि।
जानकारी डालने के समय ध्यान में रखें कि, आप वही जानकारियां दे जो आपके पैन कार्ड और बैंक अकाउंट में दिया हुआ है।
इसके बाद आपका paypal अकाउंट पूरी तरह से बन जाएगा, जिसके बाद आप internationally या फिर अन्य किसी को पैसे भेज भी सकते हैं और किसी से पैसे ले भी सकते हैं।
PayPal से पैसों का आदान प्रदान कैसे करें
PayPal से पैसे भेजने के लिए आपको send option पर जाना होगा, वहां जाकर आप जिस व्यक्ति को पैसे भेजेंगे उसका फोन नंबर या ईमेल आईडी डालकर, amount यानी कितना पैसा भेजेंगे वह डालना होगा उसके बाद आपको अपना अपनी कार्ड का CVV डालना होगा, इसके बाद उस व्यक्ति तक आपके भेजे हुए पैसे पहुंच जाएंगे।
उसी तरह जब आपको कोई पैसे भेजेगा, तो वह आपकी ईमेल आईडी या फोन नंबर डालके वही प्रक्रिया का पालन करके आपको पैसे भेजे सकता है।
और अगर आप किसी से पैसे मांगना चाहते हैं, तो request पर क्लिक करके आप जिस से पैसा मांगना चाहते हैं उसका ईमेल आईडी या फोन नंबर डालने के बाद कितना पैसा लेना चाहते हो वह अमाउंट डालने के बाद आप उस व्यक्ति को पैसे मांग सकते हैं।

