Type Here to Get Search Results !

7 Most Interesting And Mysterious Planets In Universe

0
most 7 mysterious planets,

7 सबसे अजीब और रहस्यमय ग्रह

वैज्ञानिकों ने आज तक बहुत से ग्रहों के बारे में पता लगाया है लेकिन, आज हम ब्रह्मांड में खोजे गए 7 सबसे अजीब और रहस्यमय ग्रहों के बारे में जानेंगे।

1. 55 CANCRI E

पृथ्वी से 2 गुना विशाल और 40 प्रकाश वर्ष दूर CANCRI E नामक एक ग्रह है जिसे आप एक हीरे का टुकड़ा भी कह सकते हो क्योंकि यह विशाल ग्रह पूरी तरह से हीरे से बना हुआ है।

हीरा तब बनता है जब कार्बन को बहुत ज्यादा दबाव में रखा जाता है, और यही हाल हुआ इस ग्रह का। इस ग्रह में बहुत ज्यादा मात्रा में कार्बन मौजूद है, और इसका घनत्व भी बहुत ज्यादा है जिस वजह से सारे कार्बन हीरे में बदल गए है।

2. HD 189733B

पृथ्वी से लगभग 63 प्रकाश वर्ष दूर HD 189733B नामक ग्रह में glass rain यानी शीशे की बारिश होती है।

इस ग्रह की वातावरण सिलिकॉन से बना हुआ है और इस ग्रह में तापमान हद से ज्यादा होने की वजह से सारे सिलिकॉन शीशे में बदल जाता है, और नीचे गिरने लगते हैं जिसे हम शीशे की बारिश कहते है।

3. GLIESE 581 C

GLIESE 581 C नामक इस ग्रह को वैज्ञानिकों ने मानव जीवन के लिए अनुकूल बताया है जो एक लाल बिंदु के चारों ओर घूमता है, लेकिन इसके साथ एक दिक्कत मौजूद है।

इस ग्रह की दिक्कत है कि यह ग्रह tidally locked है मतलब इसका एक तरफ हमेशा प्रकाश में रहती है, जहां इतना गर्म है कि वहां पर कोई भी चीज़ जल कर राख हो जाएगी। वहीं इस ग्रह की दूसरी तरफ हमेशा अंधकार रहता हैं, जहां पर इतना ज्यादा ठंड है कि कोई भी चीज़ तुरंद जम जाएगी, पर अगर हम प्रकाश और अंधकार के बीच जहां ना ज़्यादा गर्म है और ना ज़्यादा ठंड है, उस स्थान पर गए तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

4. HD 188753

इस ग्रह की अजीब बात यह है कि इसका तीन सूरज है। मतलब अगर आप इस ग्रह में गए तो आप एक ही दिन में सूर्यास्त को 3 बार देख पाएंगे उसी तरह सूर्यादय भी आप 3 बार देख पाएंगे।

5. GLIESE 1214 B

इस ग्रह की अजीब बात यह है कि इसमें कहीं भी आपको जमीन नहीं मिलेगी, मतलब इस ग्रह के चारों ओर पानी ही पानी मौजूद है, बैज्ञानिकों ने पता लगाया है इस ग्रह में मौजूद पानी के सतह के नीचे भी बर्फ मौजूद है, इसलिए बैज्ञानिकों ने waterworld का नाम दिया है। 

6. TRES 2B

TRES 2B को खोजे गए अब तक का सबसे काला ग्रह माना जाता है जहां सिर्फ अंधेरा रहता है, यह ग्रह पृथ्बी में पाए जाने वाले कोयले से भी ज़्यादा काला है। वैज्ञानिक अभी तक सटीक से नहीं बता पाया है, कि यह ग्रह इतना काला क्यों है।

7. Kepler 452b

Kepler 452b अभी तक खोजे गए एक ऐसा ग्रह है जो बिल्कुल पृथ्वी के जैसा है, इस ग्रह का वातावरण भी पृथ्वी के जैसा ही है। इस ग्रह का खुद का सूरज भी है जिसका यह परिक्रमा करती हैं, वैज्ञानिकों के मुताबित इस ग्रह में जीवन संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ