अंतरिक्ष के बारे में कुछ रोचक तथ्य
अंतरिक्ष विशाल है, लेकिन अभी हम अंतरिक्ष के बारे में बहुत कम ही जानते हैं, पर जैसे जैसे विज्ञान आगे बढ़ रहा है हम अंतरिक्ष के बारे में ज्यादा जान पा रहे हैं। आज हम अंतरिक्ष के बारे में कुछ रोचक तथ्य आपको बताएंगे।
1. अंतरिक्ष पूरी तरह से खामोश है
ध्वनि तरंगों को यात्रा करने के लिए एक माध्यम की आवश्यकता होती है पर अंतरिक्ष में कोई वायुमंडल ना होने की वजह से ध्वनि यात्रा नहीं कर पाता है, इसलिए अंतरिक्ष पूरी तरह से खामोश रहता है।
2. हमारे सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह
हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है शुक्र (Venus)। जहां पृथ्वी का औसत तापमान 58.6 डिग्री फ़ारेनहाइट (यानि 17.8 डिग्री सेल्सियस) है वहीं शुक्र ग्रह का औसत तापमान लगभग 450 डिग्री सेल्सियस है।
3. सूर्य कितना बड़ा है
सूर्य इतना बड़ा है कि लगभग 1.3 मिलियन पृथ्वी सूर्य के अंदर समा सकती है यदि कुचल दी गई हो तो, या फिर यदि पृथ्वी अपने गोलाकार आकार को बनाए रखती है तो 960,000 पृथ्वी समा जाएंगे।
4. हीरे से बना ग्रह
हमारी अंतरिक्ष मे पृथ्वी के आकार के दोगुने बड़ा हीरे से बना एक ग्रह है जिसे “Super Earth” या 55 Cancri e नाम से जाना जाता है। इसकी सतह ग्रेफाइट और हीरे से बनी हुई है। और यह ग्रह हमसे 40 प्रकाश वर्ष दूर है।
5. शुक्र ग्रह में दिन लंबा होता है
शुक्र ग्रह धीमी गति से घूमती है जिसे अपना एक दिन पूरा करने में 243 पृथ्वी दिन लगते हैं।
6. मंगल ग्रह
पृथ्वी के अलावा मंगल ग्रह एक ऐसा ग्रह है जिसमें मानव जीवन बसाना अनुकूल हो सकता है। इसके साथ मंगल पर एक ऐसी घाटी है जिसकी लंबाई है लगभग 4,000 किलोमीटर (3,000 मील)। यह पृथ्बी में मौजूद Grand Canyon से 9 गुना लंबा और 4 गुना गहरा है।
7. अंतरिक्ष में कितने तारे हैं
अंतरिक्ष विशाल होने की वजह से इसमें कितने तारे हैं इसका सटीक अनुमान लगाना असंभव है। वैज्ञानिक इस बारे में सिर्फ अनुमान ही लगाता है, लेकिन कोई नहीं जानता अंतरिक्ष में असल में कितने सितारे मौजूद है।
8. चांद पर पैरों के निशान 10 करोड़ साल तक रहेंगे
चंद्रमा में वायुमंडल नहीं है, और इसलिए चंद्रमा पर अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों के निशान को मिटाने के लिए वहां कोई हवा भी नहीं है। जिसका मतलब है कि उनके पैरों के निशान, रोवर के निशान, अंतरिक्ष यान के निशान और छोड़ी गई सामग्री बहुत लंबे समय तक चंद्रमा पर बनी रहेगी।
9. अंतरिक्ष में तैर रहा है पानी
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक विशाल जल वाष्प बादल पाया है जो लगभग हमसे 10 अरब प्रकाश वर्ष दूर है।
इसमें पृथ्वी के महासागरों की तुलना में 140 ट्रिलियन गुना पानी है।
10. बृहस्पति ग्रह के 79 चंद्रमा हैं
हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति की कक्षा में कुल 79 चंद्रमा खोजे गए है अब तक।
11. अंतरिक्ष में अनगिनत ब्लैक होल मौजूद है
खगोल भौतिकीविदों ने अनुमान लगाया है कि, हर हजार सितारों के लिए एक ब्लैक होल होता है। और इस हिसाब से जितना हम गिन सकते हैं अंतरिक्ष में उससे अधिक ब्लैक होल मौजूद है।
12. आकाशगंगाओं की टकराव
वैज्ञानिकों का मानना है हमारी आकाशगंगा निकटतम आकाशगंगा Andromeda से टकरा जाएगी जो अभी 2.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है। खगोलविदों का कहना है कि यह दो आकाशगंगा एक दूसरे के और तेज़ी से बढ़ रहे है जिससे किसी दिन इन दोनों में टक्कर होगा और दोनों आकाशगंगा नष्ट हो जाएगा। लेकिन इसे होने में अरबो साल लगेंगे।
13. यदि एक ही प्रकार के धातु के दो टुकड़े अंतरिक्ष में स्पर्श करते हैं, तो क्या होगा
अगर एक ही प्रकार के धातु के दो टुकड़े अंतरिक्ष में स्पर्श करते हैं तो हवा ना होने की वजह से वह धातु के टुकड़े एक दूसरे से जुड़ जाएगी। इस प्रकिया को हम cold welding के नाम से जानते है।
14. सबसे तेज हवाएं
Neptune एक ऐसा ग्रह है जहां सबसे तेज हवाएं चलती है, जो 2575 किलोमीटर प्रति घंटे (16,000 मील प्रति घंटे) तक पहुंच जाती है। नेप्चून में चलने वाली हवा इतनी तेज और ताकतवर होता है कि वह पूरी पृथ्बी को निगल सकता है।
15. यूरोपा
यूरोपा बृहस्पति के चार सबसे बड़े चन्द्रमाओं में से एक है, जो पृथ्वी की चंद्रमा से थोड़ा छोटा है। यूरोपा पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। यहां आप 3 फीट की छलांग लगाएंगे तो 22 फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं।

