हम अक्सर महत्वपूर्ण वक्त पर जरूरी जानकारियां भूल जाते हैं हमारे स्मरण शक्ति कम होने की वजह से, जिसके वजह से हमें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पर आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने स्मरण शक्ति को तेज कर पाएंगे और जिसे आप एक बार पढ़ लेंगे उसे बहुत दिनों तक याद रख पाएंगे।
स्मरण शक्ति क्या होती है
स्मरण शक्ति यानी याद रखने की या फिर याद करने की क्षमता को दर्शाता है। आसान भाषा में हमारी याददाश्त को स्मरण कहा जाता है, और उसे याद करने की क्षमता को स्मरण शक्ति कहा जाता है। कुछ लोगों में याद करने की क्षमता ज्यादा होता है और कुछ लोगों में कम होता है।
हम भूलते क्यों है
हम अपनी जिंदगी में बहुत कुछ भूलते है, लेकिन यह समझ नहीं पाते कि हम क्यों भूलते है। शोध के मुताबिक भूलने के पीछे जिसका सबसे बड़ा हाथ है वह है हमारी इच्छा। हम देखते हैं हम जब कुछ मनचाही किताब पढ़ते है तो उसे बहुत दिनों तक याद रखते है और वहीं पर हमारी इच्छा के विरुद्ध जाकर हम अगर कुछ पढ़ते है तो हम उसे भूल जाते है।
क्योंकि हमारे दिमाग को पता होता है क्या हमें पसंद है और क्या हमें ना पसंद है इसीलिए, वह उन चीजों को निकाल देता है जो हमें ना पसंद है और यही वो कारण है जिस वजह से हम भूलते है।
इसे लेकर दूसरा और एक कारण बताया जाता है, जो है इंद्रिय का प्रयोग ना करना। हमारे शरीर में मौजूद पांच इंद्रियों से अगर हम कुछ सीखते है तो हमें बहुत दिनों तक वह याद रहता है वहीं अगर इंद्रियों का प्रयोग ना करके कुछ सीखते है तो वह हमें कुछ दिनों तक याद रहता है उसके बाद हम भूल जाते है।
स्मरण शक्ति तेज करने के उपाय
हालांकि स्मरण शक्ति कम होना एक आम बात है, खासकर जब किसी का जीवन व्यस्त हो जाता है। लेकिन ऐसे कई प्राकृतिक उपाय है जिससे आप आपकी स्मरण शक्ति तेज कर सकते है।
1. चीनी कम खाएं
शोध से पता चला है कि चीनी या चीनी से भरे आहार खाने से याददाश्त कम हो सकती है, उन लोगों की तुलना में जो कम चीनी का सेवन करते हैं। विशेष रूप से मस्तिष्क के उस क्षेत्र में जो अल्पकालिक स्मृति को संग्रहीत करता है।
2. मछली और मछली के तेल खाना
कई अध्ययनों से पता चला है कि मछली और मछली के तेल खाने से हमारी याददाश्त में सुधार आ सकता है, खासकर वृद्ध लोगों में।
3. ध्यान करना
हालांकि ध्यान करने से हमारी स्वास्थ्य में कई तरह के सकारात्मक प्रभाब पड़ता है, और यह आपके दिमाग के लिए भी अच्छा है। और लगातार ध्यान करने से आपकी याद रखने की और याद करने की क्षमता बढ़ता है।
4. पर्याप्त नींद लेना
कभी-कभी नींद की कमी से याददाश्त पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से आपकी याद रखने की क्षमता बेहतर होता है।
5. शराब कम पिएं
अधिक मादक पदार्थों का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य और आपकी याददाश्त पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए अगर आप स्मरण शक्ति को बढ़ाना चाहते है तो शराब जैसी चीज़े छोड़ना होगा या फिर कम पीना होगा।
6. अपने दिमाग को प्रशिक्षित करना
दिमाग को प्रशिक्षित करने से भी आपकी याद करने की क्षमता बढ़ता है, दिमाग को प्रशिक्षित करने के लिए आप Crosswords, word-recall games, Tetris और मोबाइल में आने वाली मेमोरी ट्रेनिंग के कुछ गेम्स खेल सकते है।
7. अधिक व्यायाम करें
ध्यान के साथ नियमित व्यायाम भी आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके साथ साथ नियमित व्यायाम आपकी याददाश्त में सुधार करने में मदद करता है।
8. चॉकलेट खाना
डार्क चॉकलेट खाना स्वाद के साथ साथ याददाश्त में भी सुधार कर सकता है। शोध के मुताबिक डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको हमारी मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। लेकिन एक शर्त यह है कि उस चॉकलेट में 72% कोको होना चाहिए।
9. कुछ नया सीखें और उसे दोहराएं
स्मरण शक्ति तेज़ करने के लिए एक और तरीका है, कुछ नया सीखें और उसे दोहराएं। इसमें आपको अपने दिमाग को लगातार चुनौती देते रहना होगा। हर दिन एक नया कौशल सीखना आपकी स्मृति क्षमता को मजबूत करता है।
इसके साथ साथ जब भी आप कुछ नया सीखते हैं, तो आप उसे दौहराये, इससे भी आपकी स्मरण शक्ति बढ़ता है।
10. सभी इंद्रियों का प्रयोग करें
शोध के मुताबिक अगर हम हमारी सभी इंद्रियों को प्रयोग करके कुछ सीखते है, तो वह बहुत दिनों तक याद रहता है, इसलिए अगर आप स्मरण शक्ति बढ़ाना चाहते है तो सभी इंद्रियों का प्रयोग करके सीखना शुरू कर सकते है।
11. योग करें
शोध में पाया गया है, कि केवल 20 मिनट के योग करने से लोगो की स्मरण शक्ति में काफी सुधार आता है। इसलिए स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए आप नियमित योग भी कर सकते है।
स्मरण शक्ति तेज करने की दवा
इन प्राकृतिक उपाय को छोड़ कर, बाजार में ऐसे कई दबाई भी आपको मिल जाएंगे, जो स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए मददग़ार साबित हो सकता है।
लेकिन हम आपको प्राकृतिक उपाय को भी चुनने को कहेंगे, और अगर आप दवाई लेना चाहते हैं तो किसी डॉक्टर के परामर्श पर ही लेना।

