हम सब जानते है किताबो से ज्ञान लेकर कोई भी इंसान बुद्धिमान बन सकता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे बुद्धिमान लोगो मे पाए जाने वाले 11 लक्षण के बारे में, जो ज्यादातर बुद्धिमान लोगो मे पाया जाता है।
बुद्धिमान लोगो मे पाए जाने वाले 11 लक्षण
1. रात को देर तक जागना
एक बुद्धिमान इंसान का दिमाग हमेशा कुछ ना कुछ करने के बारे में सोचता है, इसलिए आम लोगो के मुकाबले बुद्धिमान इंसान का दिमाग काम भी ज़्यादा करता है। और शोध में भी यही पाया गया है कि, एक बुद्धिमान इंसान रात को भी जागता है, और कुछ नया सीखने की कोशिश करता है, इसीलिए वह लोग साधारण लोगो के तुलना में रात को देर तक जागते है। इसी वजह से ज्यादातर बुद्धिमान व्यक्ति में insomnia यानी नींद ना आने की बीमारी होती है।
2. आलस
शोध के मुताबिक आलस भी बुद्धिमान होने की एक लक्षण है, और इसे लेकर एक बैज्ञानिक बैख्या भी दिया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक खाना खाने के बाद जो ऊर्जा पैदा होती है, काम करते समय उसका 20 प्रतिशत हमारा दिमाग इस्तेमाल करता है लेकिन एक बुद्धिमान इंसान का दिमाग काम करते समय इससे भी ज़्यादा ऊर्जा इस्तेमाल करता है, जिस वजह से उसका दिमाग जल्दी थक जाता है, और उसे आलस आने लगता है।
और यही वह लोग है, जो आलस के चलते हर काम को शॉर्टकट में करता है, जिसके चलते यह कुछ ना कुछ नया आविष्कार कर लेते है। उदाहरण स्वरूप पहले हमें टीवी के चैनल चेंज करने के लिए उसके पास जाना पड़ता था लेकिन अब हम दूर बैठकर रिमोट से ही वह काम कर सकते है।
3. किसी चीज की लत होना
हम सब जानते है, dopamine नामक केमिकल के चलते हमे लत लगता है। और एक बुद्धिमान व्यक्ति का दिमाग ज्यादा तेज होने के चलते हमेशा डोपामिन छोड़ते रहना चाहता है, इसीलिए ऐसे लोगो को किसी ना किसी चीज़ की लत होती है।
4. लोगो से कम मिलना
शोध में पाया गया है जो लोग लोगों से कम मिलते है और कम बातचीत करते है, वह लोग साधारण लोगों के मुकाबले बुद्धिमान होता है। क्योंकि यह लोग समाज और बाकी लोगों से हटकर कुछ अलग करना चाहते है, कुछ ऐसा जो सब नहीं करना चाहते। इसलिए यह लोग ज़्यादातर समय खुद में ही खोए रहते है।
5. घूमना या हमेशा कुछ नया खोजना
अगर आपको हमेशा नए नए जगहों पर जाना और कुछ नया खोजना अच्छा लगता है, तो यह भी बुद्धिमान इंसान का एक लक्षण है, बुद्धिमान लोगो को यह सब बहुत ज्यादा पसंद है।
6. सोने से पहले सोचना
"सोने से पहले सोचना" यह भी बुद्धिमान होने का एक लक्षण है। एक बुद्धिमान इंसान का दिमाग आज क्या हुआ है, और कल क्या करना है, इसके बारे में सोचता है ताकि अगले दिन आप अच्छे से उस काम को कर पाओ जो आप आज सोने से पहले सोचोगे।
7. जानने की इच्छा
साधारण लोगों के मुकाबले एक बुद्धिमान इंसान हमें किसी चीज को जानने की इच्छा बहुत ज्यादा होता है। और वह लोग तब तक उन चीजों को नहीं छोड़ते है जब तक उनके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा नहीं कर लेते।
8. खुद से बात करना
यह सुनने में हास्यकर लग सकता है लेकिन यह बुद्धिमान होने का एक लक्षण है। एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा खुद से बात करता है क्योंकि इससे चीजों को गहराई से देखने में आसानी होती है, और किसी फैसले में क्या खूबियां है और क्या कमियां है इसे ढूंढना में आसान हो जाता है। जो इन्हें एक साधारण इंसान से अलग बनाता है।
9. नीली आंखे
दुनिया की पूरी आबादी में सिर्फ 8 प्रतिशत लोगों में ही नीली आंखें पाए जाते है। और कई शोध के मुताबिक यह पाया गया है कि, जिनकी आंख नीली होती है वह ज़्यादा रणनीतिक विचारक होते है।
10. नाखून में सफेद निशान होना
हम सबकी राइट थंब की नाखून पर एक सफेद निशान होता है, और शोध के मुताबिक बुद्धिमान लोगों में यह निशान ज़्यादा गहरा होता है एक साधारण इंसान के मुकाबले।
11. हमेशा चिंता में रहना
बुद्धिमान लोग हमेशा चिंता में रहते है। यह लोग हमेशा कुछ ना कुछ करने के बारे में सोचते रहते है, इनकी एक चिंता खत्म होता है तो दूसरा चिंता शुरू हो जाता है, यह कभी चिंता मुक्त नहीं हो पाते है।
उपसंहार
अगर इन 11 लक्षणों में से आधे भी आपके अंदर मौजूद है, तो आप भी एक बुद्धिमान इंसान हो। हालांकि एक बुद्धिमान इंसान को अपनी काबिलियत पता नही होता है।

