White Hole क्या है
General Relativity में, एक white hole होने की संभावना को बताया गया है। white hole अभी तक अंतरिक्ष मे मौजूद एक काल्पनिक इलाका है जो black hole के विपरीत है।
ब्लैक होल में बाहर से ही प्रवेश किया जा सकता है और इससे ऊर्जा-पदार्थ, प्रकाश और सूचना नहीं बच सकते, लेकिन white hole में बाहर से प्रवेश नहीं किया जा सकता है, और इससे ऊर्जा-पदार्थ, प्रकाश और सूचना इससे बच सकते हैं।
सिद्धांत रूप में, एक white hole ब्लैक होल के समान दिखता है, लेकिन एक white hole पदार्थ को अपने अंदर आकर्षित करने की बजाय, पदार्थ को दूर धकेलता है।
White Hole कैसे बनते है
White Hole कैसे बनते है, इसका कोई प्रामाणिक जवाब अभी तक नही है हमारे पास, लेकिन बैज्ञानिकों ने इसके बनने को लेकर कुछ theory मौजूद है।
कुछ वैज्ञानिकों को लगता है, कभी ब्लैक होल भी वाइट होल हुआ करता था और अभी जो ब्लैक होल्स मौजूद है हमारे अंतरिक्ष में वह भविष्य में वाइट होल में परिवर्तित हो जाएंगे और अपने अंदर समा चुके हर पदार्थ को वह बाहर निकाल देंगे।
पर कुछ लोगो को लगता है black hole जिन पदार्थ को अपने अंदर समा लेता है, वह सब white hole से किसी दूसरे आयाम में निकलता है। यानी ब्लैक होल दूसरी दुनिया मैं जाने का प्रवेश द्वार है और वाइटहॉल दूसरी दुनिया में निकलने के दरवाजा है।
Big Bang और White Hole
कई वैज्ञानिक मानते हैं हमारा ब्रम्हांड भी कभी ब्लैक होल हुआ करता था, जो बाद में जाकर वाइट होल में परिबर्तित होकर अपने अंदर का सारा पदार्थ को बाहर धकेल दिया, जिसके चलते हमारे सौरमंडल का जन्म हुआ है, इस प्रक्रिया को हम big bang के नाम से भी जानते है।
White Hole की खोज
साल 2006, 14 जून को NASA के GRB 060614 Swift satellite ने अंतरिक्ष मे 102 सेकंड का Gamma-ray फटने की घटना को देखा, जो बिल्कुल white hole की तरह व्यवहार करता दिखा गया।
उपसंहार
अभी तक white hole एक काल्पनिक इलाका है, और यह केवल गणितीय मॉडल हैं जो खेलने और सोचने के लिए अच्छे हैं।
लेकिन करीब 50 साल पहले ब्लैक होल भी एक काल्पनिक इलाका था जो अब एक सच है। तो हो सकता है बिज्ञान भविष्य में white hole को भी ढूंढ ले।

