Type Here to Get Search Results !

ब्लैक होल के बारे में कुछ तथ्य । Black Hole Facts In Hindi

0
Black hole facts,

Black Hole Facts

अंतरिक्ष की सबसे खतरनाक जगह माना जाने black hole जहां से प्रकाश भी नही गुज़र सकता उसके बारे में कुछ ऐसे तथ्य जो आपको जानना चाहिए।

1. आप black hole को सीधे नहीं देख सकते

आप ब्लैक होल को सीधे नही देख सकते। ब्लैक होल को देखने के लिए बैज्ञानिक उसके आस पास होने वाले हरकतों को देखते है जिससे पाता चलता है, वहां कोई ब्लैक होल है कि नही।

2. Black Hole से प्रकाश भी नही बच सकता

Black Hole मैं अपार घनत्व के कारण असीमित गुरुत्वाकर्षण बल होता है जिस वजह से ब्लैक होल के अंदर से प्रकाश भी नहीं गुजर सकता।

3. Black Hole के अंदर समय का अस्तित्व नही रहता

ब्लैक होल के अंदर समय का कोई प्रभाव नहीं रहता है, जैसे जैसे आप ब्लैक होल के करीब होते जाएंगे समय आपके लिए उतना ही धीमा हो जाएगा और ब्लैक होल के अंदर समय का कोई अस्तित्व ही नही रहेगा।

4. Black Hole के करीब जाने से क्या होगा

अगर कोई व्यक्ति या पदार्थ ब्लैक होल के बहुत करीब चला जाता है तो ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण बल उसे अपनी तरफ खिंच कर अपने अंदर समा लेगा।

5. पृथ्बी के सबसे करीबी black hole

हमारी पृथ्वी के सबसे करीबी ब्लैक होल हम से 15,000 प्रकाश वर्ष दूर मौजूद है।

6. हमारी आकाशगंगा में भी है black hole

खगोलविदों का कहना है, हम जिस आकाशगंगा में रहते हैं यानी milky way galaxy में भी सुपरमैसिव ब्लैक होल मौजूद है। हालांकि milky way में अब तक केवल दो दर्जन ब्लैक होल पाए गए हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इनकी संख्या करोड़ों में है, जिनमें से अधिकांश एकान्त हैं और विकिरण का उत्सर्जन नहीं करते हैं, यह ब्लैक होल पृथ्वी से प्रकाश वर्ष दूर है।

7. Black Hole से बाहर निकलने वाला एकमात्र चीज़

यूं तो ब्लैक होल से कुछ भी बाहर नहीं निकल सकता लेकिन ब्लैक होल से केवल एक ही चीज बाहर की तरफ आती है और वह है उसकी विकिरण यानी radiation।

8. पहला black hole कब खोजा गया 

Cygnus X-1, 1964 में खोजा गया पहला ब्लैक होल है, जो सूर्य से 10 गुना अधिक विशाल है।

9. Black Hole कितने प्रकार का होता है

ब्लैक होल चार प्रकार के होते हैं, stellar black hole, intermediate black hole, supermassive black hole और miniature black hole।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ