स्टीफन हॉकिंग के बारे में कुछ रोचक तथ्य
स्टीफन हॉकिंग एक ऐसे वैज्ञानिक थे जिनका पूरा शरीर उनका साथ कभी नहीं दिया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं माना और अपने दिमाग की ताकत को इस्तेमाल करके दुनिया को विज्ञान की ओर ले जाने में बहुत सारा योगदान दिया आज हम उन्हीं के बारे में कुछ रोचक तथ्य को जानेंगे।
स्टीफेन हॉकिंग का जन्म
स्टीफेन हॉकिंग का जन्म साल 1942, 8 जनवरी को इंग्लैंड की ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ था। संयोग से इसी दिन गैलीलियो की मृत्यु की 300वीं वर्षगांठ पर हुआ था।
स्टीफेन हॉकिंग का मृत्यु
साल 2018, 14 मार्च को 76 साल की उम्र में इंग्लैंड की कैंब्रिज में उनकी मौत हुई थी। और यह दिन भी संयोग से महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की जन्म दिन मनाया जाता है।
स्टीफन हॉकिंग की रोग
स्टीफेन हॉकिंग को 21 साल की उम्र में ही motor neurone disease हो गया था और डॉक्टर ने यह तक कह दिया था कि वह ज़्यादा दिन तक नही जी सकते, इस रोग की वजह से हॉकिंग का शरीर धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया था, पर उन्होंने कभी हार नही मानी और अपने दिमाग की शक्ति से दुनिया को बोहोत कुछ देकर गए।
स्टीफेन हॉकिंग का उपनाम
जब स्टीफेन हॉकिंग किशोर थे तब उनके दोस्त उन्हें ‘Einstein‘ कह कर बुलाते थे, क्योंकि हॉकिंग पुराने पुराने चीज़ों को इकठ्ठा करके कुछ नया बना देते थे।
स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी
स्टीफेन हॉकिंग AI Robots को भी इन्सानो के लिए खतरा बताया था, उनके मुताबित AI को हमे एक सीमा तक ही इस्तेमाल करना चाहिए और robots को ज़्यादा उन्नत बनाना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि अगर robots इन्सानो से भी ज़्यादा बुद्धिमान हो जाये तो वह इन्सानो पर ही हावी हो सकता है, बिल्कुल किसी हॉलीवुड की फ़िल्म की तरह।
स्टीफेन हॉकिंग ने इन्सानो के लिए दूसरा खतरा बताया genetically modified humans को, यानी बैज्ञानिक प्रक्रिया से इन्सानो की genes को परिबर्तित करके जैसा चाहे वैसा इंसान गठन करना, हॉकिंग के मुताबित genetically modified humans किसी बुद्धिमान रोबोट से भी ज़्यादा खरतनाक साबित हो सकता है इसांनो के लिए।
पृथ्बी में बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर भी स्टीफेन हॉकिंग ने दुनिया को चेताबनी दिया है, हॉकिंग का कहना है अगर इसी तरह पृथ्बी पर जनसंख्या बढ़ता रहा तो एक दिन पृथ्बी की सारी संसाधन इसांनो के लिए कम पड़ जाएंगे। इसी लिए हमे दूसरे ग्रहों पर जाके उसे रहने लायक बनाना शुरू कर देना चाहिए।
जलवायु परिवर्तन को लेकर भी स्टीफेन हॉकिंग ने लोगो को सचेत किया है, उन्होंने कहा है अगर इसी तरह पृथ्बी पर प्रदूषण फैलता रहा, तो भविष्य में धरती बोहोत ज़्यादा गर्म हो जाएगी और sulfuric acid की बारिश होगी।
स्टीफेन हॉकिंग एलियंस होने की संभावना को मानते थे, पर उनसे संपर्क करने से हमेशा माना करते थे। उनका मानना था एलियंस हमसे ज्यादा बुद्धिमान हो सकते है, और वह संसाधनों के लिए पृथ्वी को लूट सकते हैं।
स्टीफेन हॉकिंग और धर्म
स्टीफेन हॉकिंग किसी भी धर्म पर बिस्वास नही रखते थे, वह एक नास्तिक थे। स्टीफेन हॉकिंग की नास्तिक होने का प्रमाण उनके विश्वविद्यालय के दिनों से ही मिलता है।
स्टीफन हॉकिंग की पुरस्कार
स्टीफेन हॉकिंग ने अपने जीबन में कई पुरष्कार से सम्मानित हुए थे।
Adams Prize (1966), Eddington Medal (1975), Maxwell Medal and Prize (1976), Heineman Prize (1976), Hughes Medal (1976), Albert Einstein Award (1978), Albert Einstein Medal (1979), RAS Gold Medal (1985), Dirac Medal (1987), Wolf Prize (1988), Prince of Asturias Award (1989), Foreign Associate of the National Academy of Sciences (1992), Andrew Gemant Award (1998), Naylor Prize and Lectureship (1999), Lilienfeld Prize (1999), Albert Medal (1999), Copley Medal (2006), Presidential Medal of Freedom (2009), Breakthrough Prize in Fundamental Physics (2012), BBVA Foundation Frontiers of Knowledge Award (2015)।
स्टीफन हॉकिंग की किताबें
स्टीफेन हॉकिंग ने अपने जीबन काल मे बहुत से किताबें लिखी है, जिनमे से कुछ प्रसिद्ध किताबें है, A Brief History of Time, Black Holes and Baby Universes and Other Essays, The Universe in a Nutshell, On the Shoulders of Giants, God Created the Integers: The Mathematical Breakthroughs That Changed History, The Dreams That Stuff Is Made of: The Most Astounding Papers of Quantum Physics and How They Shook the Scientific World, My Brief History, Brief Answers to the Big Questions।
इसके साथ स्टीफेन हॉकिंग सह लेखक के तौर पर भी The Nature of Space and Time, The Large, the Small and the Human Mind, Abner Shimony and Nancy Cartwright, The Future of Spacetime, A Briefer History of Time, The Grand Design जैसी किताबें लिखा है।
इसके अलावा स्टीफेन हॉकिंग ने अपनी बेटी Lucy के साथ मिलकर बच्चों के लिए George's Secret Key to the Universe, George's Cosmic Treasure Hunt, George and the Big Bang, George and the Unbreakable Code, George and the Blue Moon जैसी किताब लिखा है।
स्टीफन हॉकिंग फ़िल्में और टीवी शो
स्टीफेन हॉकिंग के ऊपर कई सारे फ़िल्म और टीवी शो भी बने है। जो है A Brief History of Time, Stephen Hawking's Universe, Hawking (BBC television film), Horizon: The Hawking Paradox, Masters of Science Fiction, Stephen Hawking and the Theory of Everything, Stephen Hawking: Master of the Universe, Into the Universe with Stephen Hawking, Brave New World with Stephen Hawking, Stephen Hawking's Grand Design, The Big Bang Theory, Stephen Hawking: A Brief History of Mine, The Theory of Everything, Genius by Stephen Hawking।

