Type Here to Get Search Results !

Time Travel की कुछ कहानियां

0
Time travel, time traveller, samay yatri,

इतिहास में घटी Time Traveller से जुड़ी कुछ ऐसी कहानियां जो आज तक एक रहस्य बन कर रह गया है।


Charlie Chaplin


साल 2010 में Irish फिल्म निर्माता George Clarke ने Charlie Chaplin की एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में एक महिला को अपने कान पर एक वस्तु पकड़े हुए देखा जाता है जो बिल्कुल किसी फोन की तरह लग रहा था लेकिन उस समय तक कोई फोन मौजूद नहीं था। और इसे लेकर जॉर्ज क्लार्क समेत बहुत से लोगों ने इस महिला को एक Time Traveller बताया। इस घटना को "Chaplin's Time Traveller" नाम से भी जाना जाता है।


लेकिन The Atlantic के सहयोगी संपादक Nicholas Jackson को लगता है की वह एक portable hearing aid का उपयोग कर रही थी, यह एक ऐसी तकनीक थी जो उस समय विकसित की जा रही थी।


Hipster


साल 1941 में ब्रिटिश कोलंबिया के गोल्ड ब्रिज में साउथ फ्रॉक ब्रिज के फिर से खोलने के समय एक फोटो में समय यात्री दिखाई देने का दावा किया गया। क्योंकि फोटो में देखने वाले व्यक्ति वर्तमान समय की चश्मा और कपड़े पहने हुए थे।


फोटो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे फोटोशॉप बताया, पर इसकी सच्चाई अब तक सामने नही आई।


Rudolph Fentz    


Rudolph Fentz की कहानी को समय यात्रा के अस्तित्व के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। कहानी के अनुसार साल 1951 में न्यूयॉर्क शहर में 19 वीं सदी के कपड़े पहने एक व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दिया था। फिर जब उसकी जांच शुरू हुआ तब पता चला कि वह आदमी 1876 में बिना किसी निशान के गायब हो गया था।


John Titor


साल 2000 और 2001 के बीच John Titor नाम के एक व्यक्ति काफी मशहूर हुआ समय यात्री के रूप में, जब उसने दावा किया कि वह साल 2036 से आया है। और उन्होंने कहा कि उनके समय तक हुई कई घटनाएं वास्तव में घटने वाली है। उन्होंने कहा था 2008 में अमेरिका में विनाशकारी गृहयुद्ध होगा और उसके बाद 2015 में एक छोटा परमाणु विश्व युद्ध होगा जिसमें  "तीन अरब लोगों की मौत होगी। 


लेकिन यह सब घटना बास्तब में ना घटने की वजह से लोगों ने उसे भुला दिया।

Michael Macintosh


Michael Macintosh नामक बैक्ति का कहना ​​है कि उन्होंने भविष्य की समयरेखा देखी है जहां पर वह अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ की पद पर नियुक्त हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि वह पांच साल की उम्र में मंगल ग्रह पर गया है और उसके पास कई मानसिक क्षमताएं हैं।  


Andrew Carlssin


साल 2003 में Andrew Carlssin नामक एक व्यक्ति को SEC उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया था।उसके बाद जब उससे पूछ ताछ किया गया तब उन्होंने बताया कि वह भविष्य से आया हुआ एक समय यात्री है। उन्होंने जांचकर्ताओं को ओसामा बिन लादेन के ठिकाने और कम सजा के बदले में एड्स के इलाज के बारे में भी बताया। लेकिन उन्होंने जांचकर्ताओं को उनके स्थान या कामकाज के बारे में बताने से इनकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ