माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पहले नेत्रहीन व्यक्ति
माउंट एवरेस्ट एक ऐसा पर्वत जहां पर हर पर्वतारोही चढ़ाई करना चाहता है, साल 2021 तक बहुत से पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई किया है लेकिन अब तक कुल 3 ऐसे लोगों ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई किया है जो देख नहीं सकते, और उनमें से एक है अमेरिकी पर्वतारोही Erik Weihenmayer जो दुनिया की पहला नेत्रहीन व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है।
कौन है Erik Weihenmayer
साल 1968, 23 September U.S की New Jersey, Princeton में पैदा हुए Erik Weihenmayer एक अमेरिकी athlete, adventurer, author, activist और motivational speaker है।
15 महीने की उम्र में ही उन्हें juvenile retinoschisis का पता चल गया था। और 16 साल की उम्र में उन्होंने गाइड डॉग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।
उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई किया अमेरिका की Weston High School से और कॉलेज की पढ़ाई किया Boston College से।
साल 2001, 25 मई को इन्होंने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करके दुनिया की पहला नेत्रहीन व्यक्ति बने जो माउंट एवरेस्ट शिखर तक पहुंचे, इसके बाद इन्होंने अगले साल 2002 में 7 शिखर सम्मेलन भी पूरा किया था।
Erik Weihenmayer एक लेखक होने की वजह से कुछ पुस्तकें भी लिखे है, जिनमे से कुछ है Touch the Top of the World: A Blind Man's Journey to Climb Farther Than the Eye can See, The Adversity Advantage: Turning Everyday Struggles Into Everyday Greatness और No Barriers: A Blind Man's Journey to Kayak the Grand Canyon।
इसके अलावा उन पर डॉक्यूमेंट्री भी बनी है Farther Than the Eye Can See की नाम से।

