Google के कुछ अनोखी Tricks
आज की दुनिया में हम सभी Google का इस्तेमाल करते है कुछ ना कुछ काम के लिए। इसी google में कुछ ऐसे tricks है जो काफी मशहूर है, और आज हम उन्ही tricks के बारे में बात करेंगे।
Google Pond
Google का ही एक web page है google pond, यहां google का web page इस तरह बनाया गया है जहां आप कहीं भी cursor को लेके जाएंगे वहां एक wave बनता रहेगा, बिल्कुल किसी तालाब में पत्थर फैंकने से जैसा होता है।
Google Sphere
यह Google का ऐसा web page है जहां जाने पर आप देखेंगे google web page में मौजूद सारे links घूम रहे होंगे।
Google Space
Google Space की web page पर जाने के बाद आप देखेंगे google की सारे elements एक दूसरे से अलग हो रहे है, इसके साथ आप उन elements को तोड़ कर इधर उधर फैंक भी सकते हो।
Google Gravity
Google Gravity बिल्कुल Google Space की तरह काम करता है, लेकिन इसमें आपकी तोड़े हुए elements सिर्फ नीचे की और गिरेंगे।
Google Epic
Google Epic के web page पर जाने के बाद आप देखेंगे page की आकार धीरे धीरे बढ़ रहा है, और यह page तब तक बढ़ता रहेगा जब तक आप इस page को बंद नही कर देते।
Google Askew
Google की search box पर जब आप Google Askew लिख कर सर्च करेंगे तब आप देखेंगे google का पेज right side की तरफ थोड़ा मुड़ जाएगा।
Atari Breakout
Google पर Atari Breakout लिखने के बाद image section पर जाने के बाद आपको एक game देखने को मिलेगा, जिसे खेलकर आप score भी बना सकते हो।
Do A Barrel Roll
Google पर Do A Barrel Roll लिखने के बाद सर्च करने से आपका वेब पेज घूमने लगेगी लेकिन वह सिर्फ एक बार ही घूमेगी।
Google In 1998
अगर आप जानना चाहते हैं Google जब बना था तब कैसा दिखता था, तो इसके लिए आपको गूगल में जाना होगा और सर्च करना होगा Google In 1998, फिर आपको गूगल का वह पुराना वेब पेज देखने को मिलेगा।
Zerg Rush
गूगल पर Zerg Rush लिख कर जब आप सर्च करेंगे तो आप को बहुत सारे O देखने को मिलेगा जो आपकी search results को खाने लगेगी और आपको उन सभी O को तबाह करना होगा बिल्कुल किसी खेल की तरह।
Thanos Snap Trick
Google पर आप Thanos Snap Trick लिखकर Thanos जैसा चुटकी बजा सकते है, चुटकी बजाने के बाद आपकी कुछ search result गायब होने लगेगी।
Underwater Search
Google में Underwater Search लिख कर आप google की Underwater Search web में पौंछ जाएंगे जहां google का logo पानी मे डूब जाएगा और पानी मे मछलियां तैरते हुए दिखेंगे।
Snake Game
Google में Sanke Game लिखने के बाद एक game आएगा जो कुछ कुछ पुरानी nokia फ़ोन में मौजूद game की तरह है, जिसे आप खेल सकते है।
Google Pac Man
गूगल में Google Pac Man लिखकर सर्च करने पर आपको Pac Man की एक गेम मिलेगी जिसे आप ब्राउज़र पर खेल सकते हैं।
Google Spring Style
गूगल में Google Spring Style लिखने के बाद आपको एक वेब पेज मिलेगा जहां जाने पर आप देखेंगे google का logo एक spring की तरह हो गया है।
Google Guitar
गूगल पर Google Guitar लिखने से आप आपकी ब्राउज़र पर guitar बजा सकते है।

