VPN यानी Virtual Private Network, जिसे लोग इंटरनेट में अपनी गोपनियोता बनाये रखने के लिए इस्तेमाल करते है ताकि उनकी जानकारियां सुरक्षित रहे।
VPN क्या है ?
हम जब unsecured wifi का इस्तेमाल करके web surfing, online payments जैसे काम करते है तब हमारी सारी निजी जानकारियां बेनकाब हो जाता है, ऐसी समय पर VPN काम आता है।
VPN आपको public network इस्तेमाल करते समय आपकी सारी निजी जानकारियों को छुपा देता है, जिससे कोई भी आपकी data यानी जानकारियों को चुरा नही पाता है। VPN का इस्तेमाल बड़े बड़े कंपनियां भी करती है ताकि उनकी जानकारियां सुरक्षित रहें।
VPN काम कैसे करता है ?
जब आप एक Secure VPN का इस्तेमाल करके web surfing या फिर ऑनलाइन अन्य काम करते हैं तब आपका internet traffic एक encrypted tunnel से गुजरता है, जिससे आपको और आपकी निजी जानकारियां ना तो hacker's ना ही सरकार और ना ही आपका internet service provider देख सकता है, मतलब आपका ip address समेत, सारी निजी जानकारियां बिल्कुल सुरक्षित रहता है।
जब आप एक VPN का इस्तेमाल करके इंटरनेट से कोई भी काम करते हैं तब आपको ढूंढ पाना नामुनकिन बन जाता है।
VPN के इस्तेमाल से आपकी Browsing History, Location, IP Address, Streaming Location और Device And Web Activity hide हो जाता है।
VPN कितने प्रकार का होता है ?
VPN दो प्रकार का होता है, पहला है Remote Access VPN जिसके जरिए उपयोगकर्ता दूसरे नेटवर्क पर एक private encryption tunnel के जरिये जुड़ पाते है।
और दूसरा है Site To Site VPN जिसे Router To Router VPN भी कहा जाता है, ऐसी VPN बड़े बड़े कंपनिया करती है अपने जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए।
उपसंहार
इतना सुरक्षित होने के वावजूद VPN पर पूरी तरह से भरोसा तब तक नही किया जा सकता, जब तक वह VPN कंपनी भरोसेमंद ना हो। क्योंकि VPN हमारी जानकारियां को hacker's, सरकार और internet service provider से तो छुपा सकता है लेकिन वह खुद चाहे तो आपकी जानकारियां को देख सकता है।
इसीलिए कोई भरोसेमंद VPN को ही इस्तेमाल करिए। बाजार में मौजूद कुछ Best VPN Provider है ExpressVPN, TunnelBear, StrongVPN, Cyber Ghost।

