Type Here to Get Search Results !

YouTube Tips And Tricks

0
YouTube Tips And Tricks,


Youtube Tricks

Youtube जो दुनिया के सबसे बड़ा video platform है जिसका ज्यादातर उपयोगकर्ता भारत से आते है। आज हम उसी यूट्यूब मैं मौजूद कुछ tricks के बारे में आपको बताएंगे जिसे आप को जानना चाहिए।

YouTube Dark Mode

हाल ही में यूट्यूब में एक नया फीचर निकाला था youtube dark mode के नाम से जिससे आपका यूट्यूब dark mode में बदल जाएगा। अगर आप आपकी यूट्यूब को dark mode में बदलना चाहते हैं तो आपको पहले आपने यूट्यूब एप्प को खोलना होगा, उसके बाद अपनी profile picture पर क्लिक करके settings पर जाना होगा, settings पर जाने के बाद general के option पर क्लिक करने के बाद आपको dark mode का option दिख जाएगा, जिसको enable करके आप अपने यूट्यूब को dark mode में बदल सकते हैं।

YouTube Incognito Mode

यूट्यूब पर भी आपकी incognito mode में videos देख सकते हैं जिससे आपका कोई watch history, search history create नहीं होता, और ना ही आपको यूट्यूब trace कर पता है कि आप क्या देख रहे हैं। incognito mode ऑन करने के लिए आपको यूट्यूब एप्प खुलकर आपके profile picture पर क्लिक करने के बाद आपको turn on incognito mode का option दिख जाएगा, और इसे बंद करने के लिए फिरसे आपको profile picture पर क्लिक करना होगा और turn off incognito mode का option दिख जाएगा।

YouTube Data Saver

हम अक्सर यूट्यूब में high quality videos अनजाने में देख लेते हैं जिससे हमारा mobile data जल्दी खत्म हो जाता है और यहां काम आता है यूट्यूब का data saver option। यूट्यूब का data saver option on करने के बाद आपको mobile data लिमिट में चलने लगेगी जिससे आपका इंटरनेट का mobile data जल्दी खत्म नहीं होगा। आपका यह option ऑन करने के लिए youtube एप्प में जाकर खुदकी profile picture पर क्लिक करके settings में जाना होगा उसके बाद video quality preferences में जाकर आपको दो option देखने को मिलेगा।

पहला mobile data saver और दूसरा wifi data saver, आप चाहे तो दोनों option को ऑन कर सकते हो, नहीं तो mobile के लिए mobile data ऑन करना होगा और wifi के लिए wifi data saver ऑन करना होगा।

Skip Timing

यूट्यूब में videos देखते समय हम अक्सर skip option का इस्तेमाल करते हैं। जिसका समय होता है 10 सेकंड लेकिन आप इस timing को बढ़ा भी सकते हैं और घटा भी सकते हैं, इसके लिए आपको अपने profile picture पर क्लिक करके settings में जाना होगा, वहां जाने के बाद general का option मैं आपको double tap to seek option पर क्लिक करके 60 सेकंड तक इसकी टाइमिंग को बढ़ा सकते हैं।

इसका एक दूसरा और आसान तरीका भी है, आप जो वीडियो देखते हैं उसके ऊपर क्लिक करने से तीन डॉट दिखाई देते हैं, आप वहां क्लिक करके playback speed को बढ़ा दीजिए या फिर घटा दीजिए।

Monitor Your Habit 

अगर आप जानना चाहते हैं यूट्यूब पर आप कितना समय बिताते हैं तो उसके लिए आपको पहले profile picture पर क्लिक करना होगा, क्लिक करनेके बाद आपको time watched का option दिखेगा, वहाँ जाकर आप देख पाएंगे आपने youtube पर कितना समय बिताया, इसके साथ साथ आप bed time और break time भी लागू कर सकते है।

Trending Page

YouTube trending page में आप किसी भी अन्य देश की trending videos देख सकते है, इसके लिए आपको profile picture में क्लिक करके settings में जाकर general option में जाना होगा, वहां location option पर आप किसी भी दूसरे देश को चुन सकते है जिसके बाद आपका उस देश का trending page देखने को मिलेगा।

Restricted Mode

यूट्यूब पर मौजूद restricted mode on करने से आपको कभी भी बुरी वीडियोस यानी mature videos नही दिखेगा। इसे लागू करने के लिए आपको फिरसे profile picture में क्लिक करके settings में जाकर general option में जाना होगा, वहां restricted mode का option दिखेगा जिसे enable करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ