आज तक माउंट एवरेस्ट पर कई पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है और कई पर्वतारोहियों ने इसके लिए जान भी गबाई है। लेकिन साल 2021 में Zhang Hong ने Mount Everest पर चढ़ाई करके दुनिया को दिखाया की इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है, और इसी के साथ वह तीसरे नेत्रहीन पर्वतारोही बने जिन्होंने एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई किया है।
Mount Everest पर चढ़ाई करने वाला पहला एशियाई नेत्रहीन व्यक्ति
साल 2021, 24 मई को Mount Everest पर चढ़ाई करने वाला तीसरा नेत्रहीन व्यक्ति और एशिया की पहला नेत्रहीन व्यक्ति बने 44 वर्षीय चीनी पर्वतारोही Zhang Hong।
21 साल की उम्र में ग्लूकोमा की वजह से Zhang Hong की आंखों की रोशनी चली गयी लेकिन उनका हौसला कभी नही टूटा। उन्होंने एवेरेस्ट से पहले चीन की कई छोटी चोटियों पर भी चढ़ाई किया था।
उन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ने से पहले पांच साल तक प्रशिक्षण लिया था। जिस अस्पताल में वह काम करते थे उस अस्पताल की सीढ़ी तक 30 किलोग्राम वजन से भरे बैग ले जाते थे।
माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई करके लौटने के बाद उन्होंने कहा कि वह एक नेत्रहीन अमेरिकी पर्वतारोही Eric Weihenmayer से प्रेरित थे, जिन्होंने 2001 में एवरेस्ट फतह किया था। इसके साथ जहां ने Eric को याद करते हुए कहा आज मैं यहां बैठकर Eric Weihenmayer के बारे में सोचता हूं, जिन्होंने मुझे ऐसा सपना देखने और पूरे रास्ते काम करने के लिए प्रेरित किया, और आखिरकार, मैंने इसे हासिल कर लिया"। "तो, मुझे लगता है कि दुनिया भर में और एशिया में भी कई अन्य दृष्टिहीन लोग हैं, और मुझे आशा है कि मैंने जो किया वह उनके लिए प्रेरणा हो सकता है"।

