Mount Everest एक ऐसा पर्वत है जो हर पर्वतारोही को अपनी और आकर्षित करता है, आज तक कई पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को छुआ है और बोहोत लोगो ने इसके लिए जान भी गबाई है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे सबसे पहले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई किसने किया था।
सबसे पहले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई किसने किया था- First Climber Of Everest
सबसे पहले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाला इंसान थे न्यूज़ीलैंड के Edmund Hillary जिन के सहयोगी थे नेपाल के Tenzing Norgay जिनका नेतृत्व कर रहे थे John Hunt। साल 1953, 29 मई को सुबह 11:30 बजे इन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहला कदम रखा था।
इन दोनों की सफलता के बाद बोहोत से पर्वतारोहियों ने Mount Everest की ऊंचाई को छुआ है। और साल 1975 को जापान की Tabei Junko Mount Everest की शिखर पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
कौन है Edmund Hillary
20 जुलाई साल 1919 को पैदा हुए न्यूजीलैंड के Edmund Hillary बचपन से ही पर्वतारोही में रुचि रखते थे। उन्होंने साल 1939 में Mount Ollivier के शिखर पर पहुंचकर अपनी पहली बड़ी चढ़ाई किया था। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने के बाद, हिलेरी ने नेपाल के शेरपा लोगों की सहायता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
माउंट एवरेस्ट पर उपलब्धि हासिल करने के अलावा भी Edmund Hillary ने बहुत से उपलब्धियों को हासिल किया था, इसके अलावा उन्होंने उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक नाविक के रूप में रॉयल न्यूजीलैंड वायु सेना में भी सेवा किया था।
और आखिर में 11 जनवरी साल 2008 को, ऑकलैंड सिटी अस्पताल में हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।
कौन है Tenzing Norgay
Tenzing Norgay एक शेरपा थे जिनका जन्म और पालन-पोषण पूर्वोत्तर नेपाल के Khumbu के Tengboche में हुआ था। साल 1985 में ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता तिब्बत से आए थे, लेकिन उनका जन्म नेपाल में हुआ था।
Tenzing Norgay अपनी किशोरावस्था में कुल दो बार अपने घर से भाग गए थे, उन्होंने पहले काठमांडू, और बाद में दार्जिलिंग गए थे। और अंत में 19 साल की उम्र में वह दार्जिलिंग के Too Song Busti जिले में शेरपा समुदाय में बस गए।
तेनजिंग को पहले "Namgyal Wangdi" नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में उनका नाम बदल कर Tenzing Norgay रखा गया।
उन्होंने अपनी जिंदगी में भारत और नेपाल समेत बहुत से पर्बतों पर चढ़ाई किया है, लेकिन साल 1953 में Edmund Hillary के साथ एवरेस्ट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वह दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गए थे। और आखिर में 9 मई साल 1986 को 71 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।

