Type Here to Get Search Results !

21 Interesting Facts About Subconscious Mind In Hindi

0
Subconscious Mind Facts,

हमारा अवचेतन मन कितना ज्यादा अद्भुत है यह शायद आपको पता नहीं होगा, यह हमारी कल्पना से भी अधिक अद्भुत है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे अवचेतन मन के बारे में 21 तथ्य, जो आप नही जानते होंगे।

अवचेतन मन के बारे में 21 तथ्य

  1. हमारा अवचेतन मन हमारे शरीर की 99 प्रतिशत बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है, और इसी के साथ जब हम सोते है तब यह हमारे शरीर में मौजूद बीमारियों को ठीक करता रहता है।
  2. हम जो भी सपने देखते है, वह भी अबचेतन मन की वजह से ही है। शोधकर्ताओं ने हमारे सपनों को हमारी अवचेतन मन की खिड़की के रूप में और हमारी गहरी इच्छाओं के रूप में दर्शाया है।
  3. हमारा अवचेतन मन हमारी सारी शारीरिक गतिविधि को नियंत्रित करता है, चाहे वह स्वैच्छिक हो या अनैच्छिक। हमारा अधिकांश निर्णय, कार्य, भावनाएं और व्यवहार अबचेतन मन से ही आता है।
  4. हमारा अवचेतन मन कभी नहीं सोता है, और ना ही कभी आराम करता है। सोते वक्त भी यह काम करता रहता है।
  5. हमारा अवचेतन मन नकारात्मक और सकारात्मक के बीच अंतर नहीं करता है। यह स्वतंत्र रूप से कभी नहीं सोचता है और ना ही कभी तर्क करता है, यह केवल आपके चेतन मन से आने वाले आदेशों का पालन करता है, इसीलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखे।
  6. हम सब जानते है, हम कभी भी दो काम एक साथ नहीं कर पाएंगे, और अगर हम कोशिश भी करेंगे तो हमारा दिमाग कुछ समय के लिए एक काम पर ध्यान केंद्रित करेगा, और कुछ समय के लिए दूसरे काम पर ध्यान केंद्रित करेगा पर एक साथ दोनों काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएगा। लेकिन हमारा अबचेतन मन एक साथ अनेक काम करने में सक्षम है।
  7. रात में सोने से पहले और जागने के 15 मिनीट तक हमारा अबचेतन मन ज़्यादा शक्तिशाली होता है, इसीलिए कहा जाता है सोने से पहले और जागने के तुरंद बाद अबचेतन मन को दिए गए आदेश चमत्कारी रूप से काम करता है। क्योंकि हमारा अवचेतन मन उस आदेश को सच मानकर उस पर काम करता है।
  8. अवचेतन मन हमेशा वर्तमान के बारे में सोचता है और अतीत या भविष्य के बारे में नही सोचता है।
  9. जो कुछ भी हमारे अवचेतन मन में कैद होता है, वह भावनाओं, परिस्थितियों और घटनाओं के रूप में बाहर आता है।
  10. दुनिया में जितने भी लोग सफल हुआ है उनमें से ज्यादातर लोग अपने अवचेतन मन का इस्तेमाल करके ही सफल हुआ है।
  11. जब भी हम दबाव में आकर कोई काम करते है तो हमारा अवचेतन मन उसे नकारात्मक तरीके से देखता है, इसीलिए दबाव में आकर हम जो काम करते है उनमें से ज्यादातर काम विफल हो जाते है, चाहे वह पढ़ाई क्यों ना हो।
  12. अगर आप किसी काम में सफल होना चाहते है तो उस काम पर मिलने वाली नकारात्मक प्रभाव के वजाय सकारात्मक प्रभावों के बारे में सोचना होगा ताकि हमारा अवचेतन मन हमे उस काम मे सफल बनाने की संभावना को बढ़ा सके।
  13. हम अपने जीवन में जितना ज्यादा अवचेतन मन का इस्तेमाल करेंगे उतना ज़्यादा हमारा इम्यून सिस्टम ताकतवर बनता जाएगा क्योंकि रक्त संचालन के साथ-साथ हमारे शरीर की ज्यादातर प्रक्रियाओं को हमारा अवचेतन मन ही नियंत्रण करता है।
  14. अवचेतन मन हमें हमारी लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत मदद करता है, इसीलिए कहा जाता है आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करें अपने जीवन में उस बात को अपने अवचेतन मन तक जरूर पहुंचाएं।
  15. अगर आप किसी बात को अपने अवचेतन मन तक पहुंचाना चाहते है, तो उस बात को लगातार बार-बार दोहराते रहिए।
  16. हमारा अवचेतन मन वास्तविक और कल्पना के बीच का फर्क समझ नहीं पाता है, मतलब वास्तव और कल्पना में अंतर नहीं कर पाता है।
  17. हमारा अबचेतन मन कभी तार्किक रूप से नही सोच पता है, हम जो भी निर्देश देंगे हमारा अवचेतन मन उसी का पालन करता है।
  18. हमारा अवचेतन मन हमारी सभी यादों को इकट्ठा करके रखते रखता है, चाहे वह हमारी जन्म से पहले की यादें हो या फिर अगले जन्म की यादें हो।
  19. 2 से 7 साल की उम्र के बीच हमारा अवचेतन मन बहुत नाजुक स्थिति में होता है, क्योंकि यही वह समय है जब हम बहुत कुछ सीखते है, इसीलिए बच्चों को हमेशा सही ज्ञान दीजिए।
  20. हमारा अवचेतन मन दूसरे की व्यवहार को समझ सकता है, कभी-कभी हम हमारे सामने खड़े इंसान की बातें उसकी चाल चलन को देखकर समझ जाते है की वह इंसान कैसा होगा, और यह हो पाता है हमारा अवचेतन मन की वजह से।
  21. हम जो भी सोचते है उसका सीधा प्रभाव हमारे अवचेतन मन पर पड़ता है। आप अगर हर समय नकारात्मक सोच रखेंगे तो आपका अवचेतन मन भी हमेशा नकारात्मक सोच रखेगा इसीलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखिए।

तो यह थे हमारी अबचेतन मन के बारे में 21 तथ्य, आशा करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आया होगा। ऐसे ही ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ