Type Here to Get Search Results !

मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य। Most Amazing Facts About Human Body

0
मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य, मानव शरीर के बारे में तथ्य जानें, मानव शरीर के बारे में कुछ अविश्वसनीय तथ्य, मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य,

मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

हमारा शरीर अद्भुत है। मानव शरीर परस्पर जुड़ी प्रणालियों और महत्वपूर्ण अंगों की एक जटिल संरचना है जो रोजमर्रा के जीवन के लिए आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करती है।

आज हम मानब शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य को जानेंगे।

1. वयस्क फेफड़ों का सतह क्षेत्रफल कितना होता है

एक वयस्क फेफड़ों का सतह क्षेत्रफल लगभग 70 वर्ग मीटर होता है।

2. बाएं फेफड़े और दाएं फेफड़े में अंतर

आपके बाएं फेफड़े और दाएं फेफड़े बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं।  आपके शरीर के बाईं ओर का फेफड़ा दो पालियों में विभाजित होता है जबकि आपके दाहिने तरफ का फेफड़ा तीन में विभाजित होता है। इसके अलावा आपके बायां फेफड़ा थोड़ा छोटा होता है, जिससे आपके दिल को जगह मिलती है।

3. एक व्यक्ति कितना सांस लेता है

एक औसत व्यक्ति दिन में लगभग 11,000 लीटर हवा में सांस ले लेता है।

4. नाक और कान कब तक बढ़ते है

आपकी नाक और कान जीवन भर बढ़ते रहते हैं।

5. सूंघने की क्षमता

एक व्यक्ति की सूंघने की क्षमता उसके स्वाद की तुलना में लगभग 10,000 गुना अधिक संवेदनशील होती है।

6. स्वाद और गंध का संबंध

जिसे हम स्वाद समझते हैं उसका लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा वास्तव में गंध है। क्योंकि स्वाद, स्वाद और गंध धारणा का एक संयोजन है।

7. मस्तिष्क का वजन

एक वयस्क इंसान के दिमाग का वजन करीब 3 पाउंड (1.5 किलो) के आसपास होता है। यह शरीर के वजन का केवल 2 प्रतिशत हिस्सा है।

8. दिल और गाना

जब आप गाना सुनते हैं तब आपके दिल की धड़कन गाने की ताल के साथ तालमेल बिठा दी है बैठ आती है।

9. हृदय

एक स्वस्थ वयस्क इंसान का हृदय एक मिनट में औसतन लगभग 75 बार धड़कता है। और एक औसत मनुष्य के जीवन काल में हृदय 3 अरब से अधिक बार धड़कता है। और हृदय एकमात्र मांसपेशी जो कभी थकती नहीं है।

10. सबसे बड़ा अंग

मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग है शरीर की त्वचा यानी skin।

11. मृत त्वचा

आपके घर में जो धूल होता है उसकी बड़ी मात्रा वास्तव में आपकी ही मृत त्वचा है, क्योंकि मनुष्य हर घंटे त्वचा के लगभग 600,000 कण बहाता है।

12. सबसे छोटी हड्डी और सबसे लंबी हड्डी

मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे छोटी हड्डी मनुष्य के मध्य कान में स्थित होती है। जो केवल 2.8 मिलीमीटर लंबी होती है।

और मनुष्य की सबसे लंबी हड्डी है जांघ की हड्डी।

13. एक इंसान पूरे जीवन काल में कितना भोजन खाता है

एक औसत इंसान अपने पूरे जीवन काल में लगभग 33 टन भोजन खाता है, जो लगभग छह हाथियों के वजन के बराबर होता है।

14. त्वचा का वजन और उसका आकार

​​एक वयस्क त्वचा का वजन लगभग 3 से 4 किलोग्राम होता है, और अगर आपकी त्वचा को फैलाया जाए तो वह लगभग 20 वर्ग फुट के आकार का होगा।

15. मानब शरीर मे कितना लोहा होता है

मानव शरीर में 2.5 सेमी (1 इंच) लंबी कील बनाने के लिए पर्याप्त लोहा होता है।

16. 576 मेगापिक्सल

एक इंसान की आंख करीब 576 मेगापिक्सल की होती है।

17. पैरों में कितने हड्डियाँ होते है

एक इंसान की पैरों में उसके शरीर की एक चौथाई हड्डियाँ मौजूद होते है।

18. छोटी उंगली की ताकत

एक इंसान की छोटी उंगली पर ताकत होता है, आपकी हाथ की 50 प्रतिशत ताकत आपकी छोटी उंगली से आती है।

19. एक इंसान पूरे जीवन काल में कितना लार उत्पादन करता है

एक औसत व्यक्ति अपने जीवनकाल में इतना लार उत्पादन करता है जिससे दो swimming pools भर जाएगा।

20. मानव शरीर में कितने हड्डियां होते हैं 

इंसान 300 हड्डियों के साथ पैदा होते हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उनमें से कुछ हड्डियां आपस में जुड़ जाती हैं और बयस्क होने तक शरीर मे 206 हड्डियां रह जाती है।

21. आपकी आंखें

आपकी आंखें एक मिनट में लगभग 20 बार झपकाती हैं। और यह एक वर्ष में लगभग 10 मिलियन से अधिक बार झपकते है।

22. पेट की बैक्टीरिया

आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया आपके मूड को प्रभावित कर सकते हैं। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।  

23. आप सुबह लम्बे हो जाते हैं

पूरे दिन के मुकाबले सुबह आप थोड़े से लंबे होते हैं क्योंकि आपकी हड्डियों में मौजूद कार्टिलेज दिन के दौरान संकुचित हो जाते हैं इसलिए आप सुबह थोड़ा ज्यादा लम्बे होते हैं।

उपसंहार

कुल मिलाकर आपका शरीर अद्भुत है।  जिस तरह से यह काम करता है वह अनोखा है, और हम अक्सर इसे हल्के में लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ