Type Here to Get Search Results !

आत्मविश्वास क्या है और इसे कैसे बढ़ाते है। Self Confidence

0
Increase self confidence,

आत्मविश्वास यानी self confidence की कमी आज ज़्यादातर लोगो में ही देखने को मिलता है, जिससे उनको बहुत से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इसके साथ आत्मविश्वास हमारे स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण है। तो आज हम बात करेंगे आत्मविश्वास का अर्थ क्या है, आत्मविश्वास का महत्व क्या है, आत्मबिश्वास के लाभ, आत्मबिश्वास कम क्यों होता है और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय क्या है

आत्मविश्वास का अर्थ क्या है

आत्मविश्वास यानी self confidence मतलब आपके अंदर की क्षमताओं को दर्शाता है। जिसका मतलब है आप खुद पर कितना भरोसा करते है और अपने जीवन के साथ साथ अपने भावनाओं को खुद कितना नियंत्रण रख सकते है।

एक आत्मबिश्वासी इंसान अपनी ताकत और कमजोरियों को अच्छी तरह जानते है, और वह हमेशा अपने बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते है। ऐसे लोग अपने ताकत के बारे में जान लेते है और उसी के तहत अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते है और आगे बढ़ते रहता है। बिना आत्मबिश्वास के आप सफल नही हो सकते है।

आत्मविश्वास का महत्व क्या है

आत्मविश्वास की कमी होने पर आपको अपने आप पर संदेह होने लगेगा, और दूसरों पर भरोसा करने में कठिनाई हो सकती है। आप हमेशा हीन, अप्रसन्न, या आलोचना के प्रति संवेदनशील महसूस कर सकते है। और इसी प्रकार आपकी आत्मविश्वास कम होता रहेगा, जिसके चलते आप ज़िंदगी में आगे नही बढ़ पाएंगे। इसीलिए आत्मबिश्वास का महत्व हमारी ज़िंदगी पर बहुत ज़रूरी है।

आत्मविश्वास के लाभ

आत्मविश्वास होने से हमारी ज़िंदगी मे कई सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैसे आप हर काम पर बेहतर प्रदर्शन कर पाते है, हर बार कुछ नई चीज़ों को आजमाने लगते है, खुद पर विश्वास बढ़ता है और जीबन में आने वाली किसी भी चुनौती से लड़ने की क्षमता बढ़ता है।

आत्मविश्वास कम क्यों होता है

आत्मविश्वास की कमी विभिन्न अनुभवों से जन्म ले सकता है, जैसे कि एक असमर्थित और आलोचनात्मक वातावरण में बड़ा होना, ज़िंदगी में पहली बार अपने दोस्तों या परिवार से अलग होना, खुद को बहुत कठोर रूप से आंकना, या किसी असफलता का डर होना। इन सब वजहों से लोगो मे आत्मविश्वास कम होने लगता है।

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय क्या है

  1. आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आपको अपनी ताकत को पहचानना होगा, ओर उस पर काम करते रहना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।
  2. जीबन में किसी वजह से अगर आपको असफलता मिलता है, तो उस पर ज़्यादा ध्यान ना दे, वल्कि उससे कुछ नया सीखने की कोशिश करिए और आगे बढ़ते रहिए।
  3. जीबन में कोई ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें, जिसे आप पूरा कर सकते है, पर लक्ष्य पूरा ना होने पर निराश मत होना।
  4. ज़िंदगी की उतार चढ़ाव में अगर कभी आपको अधिक सहायता की आवश्यकता हो तो व्यक्तिगत परामर्श ले, क्योंकि इससे भी आपकी आत्मविश्वास बढ़ता है।
  5. अगर आप किसी भी चीज़ को लेकर ज़्यादा सोचते है तो, वह कम करिए। और जो भी सोचे तार्किक रूप से सोचे।
  6. आप कभी कभी अपने बारे में, लोगों और परिस्थितियों के बारे में भी सोचिए, इससे आपको नए नए धारणाओं के बारे में पता चलता है।
  7. आपको अपनी भावनाओं, विश्वासों और जरूरतों को सम्मानपूर्वक देखना होगा, क्योंकि आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पहले खुद पर भरोसा करना ज़रूरी है।
  8. जो काम आपको पसंद नहीं है उस काम को मत करिए  और सिर्फ वही काम करें जो आपको पसंद है।
  9. दूसरों से अपनी तुलना कभी नही करना है, चाहे वह किसी भी चीज़ को लेकर हो। क्योंकि इससे आपकी आत्मबिश्वास कम होता है।

उपसंहार

अगर आप एक सफल जीबन जीना चाहते है तो, आपको हमेशा सकारात्मक सोच रखना होगा और अपने आप पर भरोसा करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ