Type Here to Get Search Results !

आंख के बारे में 16 रोचक तथ्य। Facts About Eye

0
Facts about eye,

आंख के बारे में 16 रोचक तथ्य

मानब शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है आंख, जो हमे दृष्टि प्रदान करता है। आज हम इसी आंख के बारे में 16 रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे।


1. Properties Of The Eye

हमारी आंख 2 million यानी 20 लाख पार्ट्स से बना हुआ है, जो एक साथ मिलकर काम कर रहे है ताकि आप ठीक से देख सको।

2. Blinking

हम लोग एक बार में करीब 0.3 - 0.4 सेकंड तक पलक झपकाते हैं। हम जब पलक झपकाते हैं तो कुछ मिली सेकंड के लिए हमारी आंखों में अंधेरा छा जाता हैं, हम दिन में करीब 28,000 बार पलक झपकाते है। 

और अगर हम इन मिली सेकंड को जोड़ कर देखे तो हम लोग करीब 1 दिन में 30 मिनट तक अंधेरे में रहते हैं और अपने पूरे जीवन काल में 5 साल तक अंधेरे में रहते हैं।

3. Eye Color

हमारी दुनिया में ज़्यादातर लोगो के आंख का रंग black और brown है, लेकिन ऐसे कई लोग है जिनके आंखों का रंग blue, red, grey और green भी है।

4. Colour Detecting

शोध के मुताबिक हमारी दुनिया में अनगिनत रंग मौजूद है, लेकिन हमारा आंख उन अनगिनत रंग में से सिर्फ 10 मिलियन यानी 1 करोड़ रंग को ही पहचान पाता है।

5. Complex Organ

दिमाग के बाद हमारा आंख हमारे शरीर का दूसरा सबसे जटिल अंग है।

6. 576 Megapixel

कैमरा के हिसाब से देखें तो हमारा आंख 576 Megapixel का है, हमारा आंख इतना शक्तिशाली है कि 1.7 मील दूर मोमबत्ती को भी देख सकता है।

7. Visible Part

हमारी आंख का केवल 1/6 भाग ही दिखाई देता है और बाकी के भाग हमारे शरीर के अंदर की तरफ रहता है।

8. Iris

आंख की iris यानी हमारी आंख में मौजूद बीच की रंगीन भाग में अलग अलग 256 विशिष्ट विशेषताएं मौजूद है।

9. Similarity

हमारी यानी इंसान की आंखों की कॉर्निया और शार्क की कर लिया लगभग एक समान है।

10. Fear Of Eye

Fear Of Eye यानी इंसान आंखों से डरने लगता है जिसे Ommatophobia कहते हैं, इसमें इंसान अपनी आंखों को लेकर ज्यादा चिंतित हो जाता है, वह अपने आंखों को छू नहीं है पाते और ना ही आंख मिला पाते हैं।

11. Learn With Eye

हम बाहरी दुनिया को देखकर जो यादें बनाते हैं और जो कुछ भी सीखते हैं उसका 80 प्रतिशत आंखों के जरिए संभव होता है।

12. Heterochromia

Heterochromia एक ऐसी स्थिति है जिसमें जिसमें आंख का iris दो अलग अलग रंगों का हो जाता है।

13. Eye Transplant Impossible

हमारे शरीर का हर अंग लगभग transplant किया जा सकता है लेकिन हमारी आंख नही। अभी तक ऐसी कोई तकनीक हमारे पास नहीं है।

14. Two Pupils

दुनिया मे मौजूद कुछ लोगो के आंखों में दो pupils होते है, मतलब हमारे पास जो काले रंग का भाग है वह दो होता है, इसे polycoria कहते है।

15. Fastest Contracting Muscle

हमारे शरीर का सबसे तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली मांसपेशी है आंख, जो एक सेकंड के 1/100वें हिस्से से भी कम समय में प्रतिक्रिया करता है।

16. Newborn Eyes Don't Produce Tears

बच्चे जब पैदा होते है तब वह बिना आंसू के रोते है, क्योंकि जन्म से लेकर 5-6 हप्तों तक उनके आंसू ग्रंथि विकशित नही होता है। उसके बाद ही वह आंसू के साथ रोते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ