हम सब जन्म लेते हैं उसके बाद अपनी जिंदगी जीते हैं और अंत में हमारा मृत्यु हो जाता है, लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों ने कभी ना कभी यह जरूर सोचा होगा की क्या हम अमर हो सकते हैं यानी कभी ना मरने वाली जिंदगी जी सकते हैं या नहीं। हम अमर हो सकते हैं या नहीं यह जानने से पहले हमें यह जानना होगा कि हमारा उम्र क्यों बढ़ता है यानी हम बूढ़े क्यों होते हैं।
हमारा उम्र क्यों बढ़ता है
हमारे शरीर में दो तरह के Cell (कोशिका) मौजूद है, जिनमे से पहला है Functioning Cell जो हमे ज़िंदा रखती है और दूसरा है Non Functioning Cell जो धीरे-धीरे हमारे शरीर में जमा होता रहता है।
Functioning Cell और Non Functioning Cell दोनों ही हमारे शरीर मे जन्म से ही रहता है, लेकिन किशोरावस्था तक Non Functioning Cell अक्सर मर जाता है लेकिन जैसे-जैसे समय गुज़रता है वैसे वैसे यह Non Functioning Cell की मात्रा भी बढ़ने लगता है और इनके मरने की संख्या भी कम होने लगता है।
इसके अलावा नए कोशिका बनना भी बंद हो जाता है जिसके चलते Non Functioning Cell हमारे शरीर का उन हिस्से में भी कब्जा कर लेता है जो हिस्सा Functioning Cell को चाहिए हमें जिंदा रखने के लिए।
और इसी तरह समय के साथ साथ Non Functioning Cell की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और Functioning Cell की मात्रा ना के बराबर हो जाता है, जिससे हम बूढ़े हो जाते हैं और फिर हम मर जाते हैं।
अमर होने की वैज्ञानिक तरीके
वर्तमान समय में वैज्ञानिक बहुत से शोध कर रहे हैं जिससे हमारा यह जो उम्र बढ़ने का समय है इसे बढ़ाया जा सके, मतलब किसी साधारण व्यक्ति की उम्र 60 साल है तो उसे कैसे बढ़ाया जा सकता है।
वैज्ञानिक इंसान को अमर रखने के लिए कुछ ऐसे सोच निकाल रहे हैं जिससे किसी इंसानी दिमाग को कंप्यूटर में जिंदा रख सके मतलब आप अपनी जिंदगी में जो भी किए हो, आपकी यादें, आपकी अनुभव उन सब को किसी कंप्यूटर या फिर किसी रोबोट में डालके रखा जाएगा। जिसका एक मतलब है आप अमर तो होंगे लेकिन आपके शरीर में नहीं बल्कि एक कंप्यूटर या रोबोट के अंदर।
इसके अलावा वैज्ञानिक ऐसे Super Advanced Microscopic Nanobots बनाने में लगे हुए हैं जो हमारे शरीर में डाला जा सके जिनका काम होगा हमारे शरीर में मरे हुए कोशिकाओं को ठीक करेगी और नए कोशिका बनाएगी, जिसके चलते इंसान कभी बूढ़ा नहीं होगा। इसका मतलब वह अमर हो सकता है।
क्या हम अमर हो सकते हैं
वर्तमान समय में हमारे वैज्ञानिकों के पास ऐसी कोई तकनीक मौजूद नहीं है जिससे हम अमर हो सके लेकिन बहुत से शोधकर्ता मानते हैं आने वाले भविष्य में हमारे वैज्ञानिक ऐसी तकनीक उपलब्ध करेंगे जिससे इंसान अमर हो सकते हैं।
और अगर कभी ऐसी तकनीक बन भी गया तो हर कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, क्योंकि इतनी उन्नत तकनीक की मूल्य भी बहुत ज्यादा होंगे जो एक साधारण इंसान कभी नही दे पाएगा।

