पृथ्वी यानी हमारी धरती का अंत कैसे होगा इस प्रश्न को लेकर लोगों में भिन्न मतभेद दिखाई देता है, कुछ लोगों के मुताबिक Asteroid टकराने से पृथ्वी नष्ट हो जाएगी, और कुछ लोगों मुताबिक एक दिन पृथ्वी ब्लैक होल के अंदर समा जाएगी।
पृथ्वी का अंत कैसे होगा
पृथ्वी का अंत कैसे होगा, इसे लेकर हमारे पास कुछ संभावनाएं मौजूद है। आज हम इन्ही संभावनाओं के बारे में बताएंगे जिससे पृथ्वी का अंत हो सकता है।
Asteroid
अंतरिक्ष में अनगिनत Asteroid मौजूद है, जो हमेशा पृथ्बी के आस पास से गुजरता रहता है, इनमें से कुछ छोटे होते है और कुछ बहुत बड़े होते हैं। यह Asteroid अगर पृथ्बी से टकराते है तो धरती का विनाश तय है।
लेकिन इसमें उस Asteroid को आकार में बहुत बड़ा होना पड़ेगा। क्योंकि छोटे Asteroid की टकराने से पृथ्बी की किसी कोने में तबाही होगी, पूरे धरती पर कोई खतरा नही होगा।
Black hole
Asteroid के अलावा हमारी अंतरिक्ष में अनगिनत black hole भी मौजूद है, जो पृथ्बी के लिए एक बड़ा खतरा माना जाता है।
अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल इतने ताकतवर होते हैं कि वह अपने आसपास आने वाले हर चीज को अपने अंदर समा लेते हैं, लेकिन हमारी पृथ्बी के आस पास कोई ताकतबर ब्लैक होल नही है, जिससे यह खतरा थोड़े समय के लिए टल जाता है।
सूरज
ज्यादातर लोग पृथ्वी की अंत को लेकर जिस बात को मान्यता देते हैं वह है सूरज का अंत। उन लोगों के मुताबिक सूरज के अंत के चलते ही होगा पृथ्वी का अंत।
हमारा सूरज 460 करोड़ साल पुराना है और वैज्ञानिकों के मुताबिक आ के लिए 500 करोड़ साल तक सूरज रहेगा, इस बीच सूरज का तापमान बढ़ता ही रहेगा जो पृथ्वी के लिए हानिकारक होगा।
खगोलविदों के मुताबिक जैसे जैसे सूरज का उम्र बढ़ता रहेगा वैसे वैसे उसका आकार और उसका तापमान भी बढ़ता ही रहेगा।
समय के साथ सूरज का तापमान इतना ज्यादा हो जाएगा कि धरती में मौजूद मानव जीवन नष्ट होने लगेगी इसके साथ सूरज का आकार इतना ज़्यादा हो जाएगी कि वह धरती के बहुत ज्यादा करीब आ जाएगी और अंत में हमारी पृथ्बी सूरज के अंदर समा जाएगी।
आकाशगंगा की टकराव
हम जिस आकाशगंगा में रहते हैं उसका नाम है मिल्की वे गैलेक्सी और हमारी आकाशगंगा की नजदीकी आकाशगंगा है एंड्रोमेडा गैलेक्सी यह एंड्रोमेडा गैलेक्सी हमारी आकाशगंगा की तरफ हर सेकंड तेजी से बढ़ रहा है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 3 अरब साल बाद यह दोनों आकाशगंगा एक दूसरे से टकरा जाएंगे जिससे सभी तारे और ग्रह नष्ट हो जाएगी जिसमें हमारे पृथ्वी भी शामिल होगा
Gamma Ray Burst
जब दो मरते हुए सितारे एक साथ आते हैं तो वह गामा किरण छोड़ते हैं, यह किरण इतनी खतरनाक और शक्तिशाली होते हैं कि उसके दायरे में आने वाले हर चीज को यह कुछ पल में ही नष्ट कर सकता हैं।
लेकिन अभी तक इस तरह का घटना हमारी आकाशगंगा के आसपास नहीं हुआ है पर इस तरह का घटना को वैज्ञानिकों ने हमसे बहुत दूर होते हुए देखा है।
पृथ्वी का अंत कब होगा
ब्रह्मांड में जो भी बनता है वह एक न एक दिन खत्म हो जाता है, इसी तरह पृथ्वी का भी जन्म हुआ था और पृथ्वी भी एक ना एक दिन खत्म हो जाएगी, लेकिन पृथ्वी की को खत्म होने में अभी अरबों साल लगेंगे। लेकिन कुछ ऐसी संभावनाएं भी मौजूद है जिससे पृथ्वी की अंत कभी भी हो सकती है जैसे Asteroid का टकराना।

