समय यात्रा
समय यात्रा यानी time travel को पहले science fiction और काल्पनिक माना जाता था लेकिन साल 1915 में Albert Einstein ने general theory of relativity मैं समय यात्रा की संभावना को सटीक ठहराया है।
इस theory में बताया गया था हर परिस्थिति में समय एक ही स्पीड से नहीं चलता है, समय अपने आप को धीमा और तेज कर सकती है।
समय का प्रबाह आप की गति पर निर्भर करती हैं, जिसका मतलब है समय यात्रा यानी time travel संभव है।
समय यात्रा क्या है
समय यात्रा एक ऐसा तरीका जिससे वर्तमान समय से अतीत में जाकर घूम के वापस बर्तमान में आ सके और भविष्य में जाकर भी वापस बर्तमान में घूम के आ सके, इसी को समय यात्रा कहते हैं। समय यात्रा को समझने से पहले हमें सबसे पहले समय को समझना होगा।
समय क्या है
अधिकांश लोग समय को स्थिर मानते हैं, लेकिन भौतिक विज्ञानी Albert Einstein ने दुनिया को दिखाया कि समय एक भ्रम है। समय आपकी गति के आधार पर विभिन्न पर्यवेक्षकों के लिए भिन्न हो सकता है।
Albert Einstein का कहना था समय किसी के गति पर निर्भर करता है, अगर कोई व्यक्ति बहुत तेजी से यात्रा करता है तो उसके लिए समय धीमा चलेगा उसके मुकाबले जो व्यक्ति बैठा हुआ है। साथ ही Einstein के general theory of relativity के तहत गुरुत्वाकर्षण समय को मोड़ सकता है।
समय यात्रा का प्रकारभेद
समय यात्रा दो प्रकार के होते हैं, time travel into the past मतलब समय के पीछे जाना और time travel into the future यानी समय के आगे भबिष्य में जाना।
समय यात्रा कैसे करें
समय यात्रा करने के लिए हमारे पास बहुत सी theory मौजूद है पर अभी तक वास्तव में कोई समय यात्रा नहीं कर पाया है।
भविष्य में समय यात्रा कैसे करें
General theory of relativity के अनुसार भबिष्य में यात्रा करने के लिए आपको प्रकाश की गति से यात्रा करना होगा, क्योंकि जब आप प्रकाश की गति से यात्रा करते हैं तो समय आपके लिए धीमा हो जाता है बाकी लोगो के मुकाबले।
लेकिन इसकी एक कमी यह है कि, आप प्रकाश की गति से यात्रा करके भविष्य में तो जा सकते हैं लेकिन घूम के वापस अतीत में नहीं आ सकते।
पर बास्तब में देखा जाए तो भविष्य में जाना असंभव है क्योंकि हम ऐसी कोई यान नहीं बना सकते जो प्रकाश की गति से यात्रा करता है, और अगर हमने ऐसी कोई यान बना भी लिया तो उसे अनंत ऊर्जा की जरूरत होगी जो हम नहीं दे सकते।
अतीत में समय यात्रा कैसे करें
Albert Einstein ने भविष्य के साथ-साथ अतीत में जाने के लिए भी हमें theory दिया है और उन्हीं में से मशहूर theory हैं wormhole से अतीत में जाना।
wormhole अंतरिक्ष मे दो अलग-अलग बिंदु यानी दो अलग-अलग समय को एक साथ जोड़ता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है wormhole बास्तब में होते है लेकिन इसको अभी तक ढूंढा नहीं जा सका क्योंकि माना जाता है यह बहुत ही सूक्ष्म होते हैं जिसे आसानी से नही ढूंढा जा सकता है।
Time Machine के जरिये समय यात्रा
भविष्य में यात्रा और अतीत में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है टाइम मशीन को। लेकिन टाइम मशीन भी अभी तक बास्तब में संभव नहीं हुआ है, लेकिन बहुत से वैज्ञानिक मानते हैं हमारे आने वाले भविष्य में हम टाइम मशीन बनाकर समय यात्रा कर पाएंगे।
Black Hole के जरिये समय यात्रा
समय यात्रा करने के लिए एक और विकल्प है black hole क्योंकि Albert Einstein के general theory of relativity के तहत गुरुत्वाकर्षण समय को मोड़ सकता है, और ब्लैक होल में असीम गुरुत्वाकर्षण बल होता है।
तो अगर कोई व्यक्ति black hole के करीब जाकर समय बिता कर आता है तो वह भविष्य में यात्रा कर सकता है, क्योंकि ब्लैक होल के करीब रहने के दौरान उसका वक्त धीमा हो जाएगा पृथ्वी में रहने वाले लोगों के मुकाबले।
लेकिन ब्लैक होल के करीब जाना एक खतरनाक सपने जैसा हो सकता है, क्योंकि black hole अपने करीब आने वाले हर पदार्थ को प्रबल गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा अपने अंदर खींच सकता है जिससे आपका मृत्यु भी हो सकता है।
उपसंहार
अभी तक समय यात्रा यानी time travel वास्तव में रूपांतरित नहीं हुआ है लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है यह असंभव भी नहीं है, शायद हम आने वाले भविष्य में समय यात्रा कर पाए।

