वैज्ञानिक अध्ययन में पता चला है, की कोई भी इंसान अगर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहता है तो वह 21 days rule का पालन करके अपने जीवन में परिवर्तन ला सकता है।
21 Days Rule क्या है
अगर आप अपने जीवन में कोई सकारात्मक आदत लाना चाहते हैं तो आप 21 days rule को पालन करके अपने जीवन में वह आदत ला सकते हैं।
क्योंकि वैज्ञानिक अध्ययन में पता चला है, की किसी भी काम को लगातार 21 दिन तक करने से वह एक आदत में बदल जाता हैं, और वह आपके जीवन का एक हिस्सा बन जाता है। इसी को 21 days rule कहते है।
उदाहरण के तौर पर अगर आपको पढ़ाई करना पसंद नहीं है तो आप यह 21 days rule को इस्तेमाल करके अपना interest और focus पढ़ाई पर कर सकते हैं।
21 Days Rule को पालन करने का प्रक्रिया
21 days rule को पालन करने के लिए सबसे पहले आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा और उसे लेकर एक सही योजना बनाना होगा। उस योजना में समय निर्धारित करना आवश्यक है क्योंकि समय आपकी सफलता को स्थापित करने और आदत बनाने के लिए बहुत मदद करता है।
21 days rule को पालन करने के लिए आपको आपके लक्ष्य के प्रति focused और प्रतिबद्ध रहना होगा, क्योंकि यह नियम तभी काम करता है जब लगातार 21 दिनों तक आप अपने योजना की सही तरीके से पालन करते हैं। अगर आपने बीच में 1 दिन भी योजना का पालन नही किया तो आपको फिर से शुरू से मेहनत करना होगा।
लगातार 21 दिनों तक अपनी योजना का पालन करने के बाद आप जिस आदत को बनाने के लिए योजना बनाए थे, 22बी दिनों में वह आदत आपकी जीवन का एक हिस्सा बन चुका होगा।

