आज की दुनिया मे internet तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इस तेज़ी को आसान कर रहा है Google, बर्तमान में google हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बनते जा रहा है लेकिन बोहोत से लोगो को गूगल के इतिहास नही पता है और आज हम यही जानेंगे Google kya hai और Google kaise bana इतना प्रसिद्ध।
Google क्या है
Google एक search engine है जिससे हम इंटरनेट में मौजूद किसी भी जानकारी को आसानी से ढूंढ सकते है और उसके बारे मे जान सकते है।1998 मे Larry Page और Sergey Brin के द्वारा बनाया गया मल्टीनेशनल अमेरिकी कंपनी Google आज हमें इंटरनेट से संबंधित बोहोत से सेवाएं देता है। Google Search Engine के अलावा भी Software, Hardware, Cloud computing और ऑनलाइन विज्ञापन तकनीक के ऊपर काम करता है।
Google कैसे बना
Google kaise bana यह जानने के लिए हमें पीछे जाना पड़ेगा, बात है साल 1996 की जब Stanford University के छात्र लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन एक रिसर्च परियोजना के दौरान उस समय के जानेमाने सर्च इंजन yahoo, excite और अन्य सर्च इंजन के बोहोत से खामियां ढूंढ लेते है और एक नया सर्च इंजन बनाता है जिसका नाम उन्होंने Pagerank रखा।
उस समय के सर्च इंजन में किसी भी जानकारी को देखने के लिए घंटो लग जाते थे और इसी बात का फायदा उठाया लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने, उन दोनों ने गूगल को इस तरह से बनाया था ताकि जब कोई किसी भी जानकारी को ढूंढने जाए तो उनको कम समय मे वही जानकारी देखने को मिले जो वह देखना चाहते है और इसीलिए उन्होंने keyword पर ज्यादा काम किया था।
शुरुआती दौर में गूगल का नाम pagerank था फिर इसे बदल कर backrub रखा गया था लेकिन आखिर में इसका नाम google रखा गया, google का यह नाम googol से उत्पन्न हुआ जिसका मतलब है संख्या 1 के बाद 100 शून्य।
Google पहले Stanford University के अधीन google.stanford.edu नाम से प्रचलित हुआ था फिर 15 सितंबर 1997 को google की डोमेन खरीद लिया गया।
लेकिन लेरी पेज और सर्गेई ब्रिन के पास ज़्यादा पैसे ना होने की वजह से उन्होंने उनकी दोस्त सुसान वोज्सिकि के गराज में गूगल का कार्यालय बनाया।
लेकिन गूगल की पैसों की दिक्कत कम नही हो रहा था जिस वजह से Larry Page और Sargey Brin ने उस समय की प्रचलित सर्च इंजन excite के पास गए Google को बेचने के लिए पर excite खरीदने से माना कर देता है, जिसके बाद लेरी और सर्गेई ने बोहोत से निवेशक के पास गए लेकिन हर जगह निराशा ही हात लगा, उस समय Andy Bechtolsheim नामक ब्यापारी ने पहला निबेश किया था 1 लाख डॉलर का, पर यह पैसा भी धीरे धीरे खत्म हो रहा था क्योंकि Google को चलाने में बोहोत ज़्यादा पैसा खर्च हो रहा था।
उस समय Google चाहता तो अपने homepage पर advertisement लगाकर अन्य Search Engine की तरह पैसे कमा सकता था लेकिन google अपना होमपेज advertisement से नही भरना चाहता था और गूगल के होमपेज पर बिज्ञापन ना होने की वजह से कोई मुनाफा भी नही कमा पा रहे थे, पर कुछ ही दिनों में उनको इस समस्या का एक समाधान मिल गया adwords की नाम से जिससे गूगल आज भी सबसे अधिक मुनाफा कमाता है।
Adwords की वजह से गूगल को कानून का भी सामना करना पड़ा था क्योंकि यह बिल्कुल Idealab की Goto.com जैसे था लेकिन गूगल ने न्यायालय के बाहर ही Idealab के साथ हाथ मिलाकर इसका समाधान कर लिया था।
इसके बाद Google कभी पीछे नही मुड़ा, शुरुआत से ही Google बड़े बड़े कंपनियों को पीछे छोड़ने लगे और आज भी Google सबसे आगे है।
Google की अन्य सेवाएं
जैसे जैसे गूगल आगे बढ़ा समय के साथ उसने बोहोत से अन्य सेवाएं भी देने लगा। गूगल की कुछ लोकप्रिय सेवाऐं है Google Chrome, AdSense, AdWords, Google Translate, Google Earth, Double click, YouTube इसके अलावा Android System भी गूगल ने निकाला था जो आज करोड़ो लोग इस्तेमाल कर रहे है।

