Type Here to Get Search Results !

डायनासोर का अंत कैसे हुआ और क्यों हुआ। How Did Dinosaurs End

0
how did dinosaurs end,  डायनासोर कैसे खत्म हुए,

हम जिस पृथ्बी में आज जी रहे है, कभी उस पृथ्बी पर विशाल दैत्याकार डायनासोर का राज़ हुआ करता था। डायनासोर ने पृथ्वी पर करीब 14 करोड़ साल तक राज किया था, जिनमे से कुछ डायनासोर शाकाहारी और शांत प्रकार के होते थे और कुछ डायनासोर मांसाहारी और हिंसक प्रकार के होते थे।

लेकिन इतनी विशाल और दैत्याकार जीब होने के बावजूद सभी डायनासोर का अंत कैसे हुआ, ऐसा क्या हुआ था उनके साथ। यह बात जानने के लिए हमें 65 मिलियन साल यानी 6 करोड़ 50 लाख साल पीछे जाना होगा और देखना होगा उस दिन क्या हुआ था, जिसके कारण सभी डायनासोर खत्म हो गए।

डायनासोर का अंत कैसे हुआ और क्यों हुआ

डायनासोर का अंत कैसे हुआ और क्यों हुआ, यह जानने के लिए हमे आज से करीब 6 करोड़ 50 लाख साल पहले जाना होगा जिस दिन सारे डायनासोर एक साथ खत्म हो गए थे।

उस दिन डायनासोर के साथ साथ डरावनी समुद्री सरीसृप और उड़ने वाली सरीसृप भी खत्म हो गए थे पर कुछ स्तनधारी, पक्षी, छोटे सरीसृप, मछली और उभयचर बच गए थे।

डायनासोर कैसे खत्म हुआ था, इसे लेकर बैज्ञानिकों में मतभेद देखा जाता है, कुछ बैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्बी पर विशाल asteroid की टकराने से सभी डायनासोर बिलुप्त हो गए थे। और बैज्ञानिकों के अनुसार ज्वालामुखी की वजह से डायनासोर बिलुप्त हुआ था।

Asteroid की वजह से डायनासोर बिलुप्त हुआ

Asteroid की वजह से डायनासोर बिलुप्त हुआ, यह सिद्धांत साल 1980 में दिया गया था। इस सिद्धांत के मुताबिक करीब 66 मिलियन साल पहले एक पहाड़ जितना बड़े आकार (लगभग 93 मील चौड़ा) का asteroid पृथ्वी से टकराया जिससे कारण एक विस्फोट हुआ और पृथ्बी मैं भारी तबाही हुई।

यह विस्फोट इतना ताकतवर था धरती में मौजूद धातु अंतरिक्ष तक पहुंच गई और उससे उत्पन्न हुई धूल गैस बन कर वातावरण में मिल गयी। यह धूल इतना ज्यादा था कि सूरज की रोशनी भी धरती तक नहीं पहुंच पा रही थी।

इसके अलावा इस विस्फोट के चलते धरती पर इतना दबाव हुआ कि वह जोरदार भूकंप और बड़े बड़े सुनामी में बदल गए, और इस विस्फोट के चलते जो गर्मी पैदा हुई उसकी वजह से पृथ्वी का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया। यह तापमान इतना ज्यादा पड़ गया की डायनासोर की मोटी चमड़ी भी वह सहन नहीं कर पाई और वह धीरे-धीरे मरने लगे।

ज्वालामुखी फटने की वजह से डायनासोर खत्म हुआ था

लेकिन कुछ बैज्ञानिक मानते है, पृथ्बी में मौजूद ज्वालामुखी फटने की वजह से डायनासोर खत्म हुआ था।

इस सिद्धांत के मुताबिक 60 से 65 मिलियन वर्ष पहले पृथ्बी में मौजूद बहुत से ज्वालामुखी से बड़े पैमाने पर लावा निकल आया था, जिसके परिणाम स्वरूप धरती का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया होगा और कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों ने मिलकर आसमान को ढक दिया होगा जिसने पृथ्वी की जलवायु को नाटकीय रूप से बदल दिया होगा। जिसके चलते हैं सभी डायनासोर का धीरे-धीरे अंत हो गया।

उपसंहार

अभी तक इस बात की सही से पुष्टि नही हुआ है कि, डायनासोर का अंत कैसे हुआ था। डायनासोर की अंत को लेकर अभी भी बहस जारी है, और हमारे बैज्ञानिक इस बात को जानने के लिए शोध भी कर रहे है।

हम आशा करते है आने वाले भबिष्य में हमारे वैज्ञानिक इस बात का प्रश्न का जवाब ढूंढ लेंगे और हमें पता चलेगा कि आखिर पृथ्वी से डायनासोर का अंत कैसे हुआ था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ