साल 2013 में आई The Conjuring फ़िल्म एक भूतिया गुड़िया को दिखाया गया था, लेकिन क्या आपको पता है यह फ़िल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। आज हम उसी Annabelle doll की कहानी को जानेंगे।
Annabelle Doll Real Story
साल 1970 में Donna नाम की कॉलेज में पढ़ रही एक नर्स छात्र को उसकी माँ ने एक गुड़िया तौफे के तौर पर दिया था, लेकिन किसे पता था वह एक भूतिया गुड़िया है। उस समय Donna, Angie नाम की एक और लड़की के साथ apartment में रहती थी।
कुछ दिनों बाद ही Donna और Angie ने गौर किया कि वह दोनों गुड़िया को जहां पर रख कर कॉलेज जाती थी वापस आने तक वो गुड़िया अन्य जगह पर पौंछ जाती थी। धीरे धीरे यह घटना उनके लिए आम बात हो गयी थी।
एक दिन जब donna और angie घर आया तो देखा कागज़ पर किसी ने help us, help us लिख कर रखा है। उस लेख को देख के लग रहा था जैसे कोई बच्ची ने इसे लिखा हो, इस घटना के बाद वह दोनों थोड़ा डर गयी।
लेकिन एक दिन जब वह दोनों सहेली कॉलेज से कामरे में वापस आयी तो उन्होंने देखा उस गुड़िया की शरीर में खून लगा हुआ है, जिसे देखकर वह दोनों डर गयी और एक paranormal investigator से संपर्क किया।
paranormal investigator ने जब उस गुड़िया की जांच किया तो पता चला उसके अंदर Annabelle Higgins नाम की एक लड़की का आत्मा मौजूद है।
Annabelle ने paranormal investigator को बताया कि 7 साल की उम्र में उसकी मृत्यु हो गई थी, और जिस अपार्टमेंट में donna और angie रहती है वहां पहले उसका घर हुआ करता था। इसीके साथ annabelle ने बताया कि वह donna और angie के साथ सुरक्षित महसूस करती है और वह उनके साथ रहना चाहती हैं।
annabelle की दुःख भरी कहानी सुनने के बाद दोनों सहेलियों ने फैसला किया annabelle को अपने साथ रखने की। लेकिन उनके एक और दोस्त Lou जो उनके पास की कामरे में रहता था उसने उन दोनों को चेताबनी दिया था उस गुड़िया को ना रखने को लेकर, पर वह दोनों नही माने।
Lou को पहले दिन से ही गुड़िया पसंद नहीं आई थी और उन्हें हर समय चेतावनी देता रहता था लेकिन वह दोनों annabelle की कहानी सुनकर इतनी भावुक हो चुकी थी कि वह Lou की बात को अनदेखा कर देती थी।
एक दिन Lou अपने कमरे में सो रहा था, उसी समय उसने सपना देखा की annabelle उसकी छाती पर चढ़कर उसकी गला दबा रहा था। अगली सुबह जब Lou जागा तब उसे annabelle पर शक हुआ क्योंकि रात को देखा हुआ यह सपना इस बार कुछ अलग लग रहा था।
अगले दिन जब Lou और angie अपार्टमेंट में अकेले थे उस समय donna के कमरे से आवाज आने लगी जिसे सुनकर Lou और angie भाग कर donna के कामरे की तरफ गए लेकिन वहां पौंछ कर उन्होंने देखा कामरे में सिर्फ annabelle थी और कोई नहीं था, फिर भी Lou कामरे की तलाशी ले रहा था, और तलाशी लेने के दौरान Lou जब annabelle के करीब पहुंचा तब उसे एहसास हुआ कोई उसके पीछे खड़ा हैं लेकिन जब घूम कर देखा तो वहां कोई नहीं था। फिर अचानक Lou की छाती पर दर्द होना होने लगा और खून बहने लगी, Lou का कमीज़ खून से भर गए और जब वह कमीज़ उतारा तो देखा उसकी छाती पर सात अलग-अलग पंजों के निशान थे जहां से खून बह रहा था। यह निशान अगले दो दिनों में रहस्यमय तरीके से ठीक भी हो जाता है।
यह सब घटना घटने के बाद आखिरकार donna ने माना की यह गुड़िया राक्षसी प्रकृति की है इसीलिए donna ने Father Hegan से संपर्क किया और उनको सभी बातें बताई, Father Hegan उनकी सभी बातों को सुनने के बाद चर्च के उच्च अधिकारी Father Cooke से संपर्क किया से संपर्क किया, Father Cooke ने इस मामले के लिए Ed और Lorraine Warren को बुलाया।
Ed और Lorraine Warren तुरंत donna से सम्पर्क किया, और तीनों दोस्तो से बात किया। Ed और Lorraine Warren पूरी जांच करने के बाद बताया इस गुड़िया में बच्ची की आत्मा नही है वल्कि एक शैतान की आत्मा है और वह आत्मा एक इंसानी शरीर मे प्रबेश करना चाहती है।
ऐसी बातें सुनकर donna ने वह गुड़िया को Ed और Lorraine Warren को सौंप दिया, और जब Ed और Lorraine Warren उस गुड़िया को अपने घर ले जा रहे थे तब एक भूतिया घटना घटने की एहसास हुआ क्योंकि जब वह दोनों कुछ गुड़िया को अपने घर ले जा रहे थे उस समय हर एक मोड़ पर गाड़ी टकराने की कगार पर जा रही थी, थोड़ी देर बाद उनकी गाड़ी रुक गयी और पावर स्टीयरिंग के साथ ब्रेक फेल हो गयी। फिर उन दोनों ने गुड़िया के ऊपर पवित्र जल का छिड़काव किया जिससे वह सही सलामत घर पहुंच पाए।
Annabelle doll Ed और Lorraine Warren के घर पर भी एक कामरे से दूसरे कामरे तक भटकती रहती लेकिन कभी उनको चोट नही पहुंचा पाया लेकिन एक दिन एक कैथोलिक चर्च से Father Jason Bradford उनके घर आए और उस गुड़िया को देखा। Father ने गुड़िया को उठाकर कहा ” Your just a ragdoll Annabelle, you can’t hurt anyone”, यह बात सुन कर Ed ने Father से कहा अच्छा होता अगर यह बात उससे ना कहते तो।
जब फादर घर जाने के लिए उठे तब Lorraine ने साबधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दिया और घर जाकर फ़ोन करने को कहा। कुछ घंटों बाद फादर ने लोरेन को फ़ोन करके बताया रास्ते मे उनका ब्रेक फैल हो गया था और एक दुर्घटना घटते घटते वह बच गए।
कुछ दिनों बाद Ed और Lorraine ने annabelle को Occult Museum में रखने का निर्णय लिया जहां वह आज भी रहती है। लेकिन संग्रहालय में रहते हुए भी annabelle को एक युवक की मौत का कारण बताया जाता है।
दरअसल संग्रहालय में एक युवक ने annabelle के सामने उसका मजाक उड़ा दिया था, उसके बाद जब युवक और उसकी प्रेमिका मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे तब उनका accident हो गया और उस युवक की मृत्यु हो गई लेकिन उसकी प्रेमिका बच गयी।
जब उस लड़की से पूछा गया क्या हुआ था, तब उस लड़की ने बताया वह annabelle के बारे में बातें कर रहा था और उसका मजाक उड़ा रहा था तभी अचानक मोटरसाइकिल का नियंत्रण खो गया और हमारा accident हो गया।

