Type Here to Get Search Results !

सबसे तेजी से everest की चढ़ाई करने वाली महिला कौन है ?

0
fastest climbing woman of mount everest, everest new record, Tsang Yin hung,

Mount Everest जिस पर चढ़ना हर पर्वतारोही का सपना होता है, उस पर्बत पर होंग कोंग की एक महिला पर्वतारोही Tsang Yin hung ने सबसे तेज़ी से चढ़ाई करके दुनिया में नया रिकॉर्ड बना लिया है।


Mount Everest की सबसे तेज़ चढ़ाई करने वाली महिला 


Hong Kong में रहने वाली 44 वर्षीय Tsang Yin hung ने मात्र 25 घंटे 50 मिनट में 8,848.86 मीटर के पहाड़ पर चढ़ाई कर लिया।


नेपाली सरकार के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि वह 22 मई को स्थानीय समयानुसार 13:20 मिनट (07:35 जीएमटी) पर शिविर से निकलीं और अगले दिन 15:10 मिनट पे everest की शीर्ष पर पहुंच गईं।

और इसीके साथ उन्होंने साल 2017 में नेपाली महिला Phunjo Jhangmu Lama द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिन्होंने 39 घंटे और 6 मिनट में everest पर चढ़ाई किया था जो साल 2021 में टूट चुका है।


Tsang Yin hung ने 30 May 2021, रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एवरेस्ट से सुरक्षित लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं बस एक तरह से राहत और खुशी महसूस कर रही हूं क्योंकि मैं रिकॉर्ड तोड़ने की तलाश में नहीं हूं, मैं सिर्फ खुद को चुनौती देना चाहती हूं"।


इसीके साथ Tsang Yin hung ने नया रिकॉर्ड बनाने का श्रेय अपनी क्षमता, टीम वर्क और भाग्य को दिया।


कौन है Tsang Yin hung


Tsang Yin hung होंग कोंग में रहने वाली एक महिला है, जो एक पूर्व स्कूली शिक्षिका है लेकिन उनकी एक सपना थी की everest की चढ़ाई करना जिस वजह से वह पर्वतारोही बनी।


Tsang Yin hung का जन्म चीन में हुआ था और जब वह 10 वर्ष की थीं तब उनका परिवार होंग कोंग चला गया था, और तब से वह वहीं पर रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ