Type Here to Get Search Results !

Aeroplane में flight mode on क्यों करते हैं?

0
Aeroplane mai flight mode on kyun karte hai, flight mode, aeroplane,


Flight Mode क्या है ?


Flight Mode हमारे मोबाइल और लैपटॉप में मौजूद एक सेटिंग है जिसे हवाई जहाज मोड, उड़ान मोड, ऑफलाइन मोड या फिर स्टैंडअलोन मोड भी कहा जाता है।


इस सेटिंग को लागू करने के बाद आपके उपकरण की रेडियो-फ्रीक्वेंसी, ट्रांसमिशन सिग्नल बंध हो जाता है यानी, ना आप किसी को कॉल या मैसेज कर पाएंगे और ना ही कोई आपको कॉल या मैसेज कर पायेगा। इसके साथ आपकी उपकरण की नेटवर्क, ब्लूटूथ और वाई-फाई भी बंध हो जाएगा हालांकि फ्लाइट मोड लागू करने के बाद भी कुछ सेटिंग को आप इस्तेमाल कर सकते है।


Aeroplane में flight mode on क्यों करते हैं ?


हमारे मोबाइल में मौजूद सिम कार्ड हर वक़्त नेटवर्क टावर से संपर्क करता रहता है ताकि हमें नेटवर्क को लेकर कोई परेशानी ना हो लेकिन हम जब हवाई जहाज में सफर करते है तब उड़ान भरने के समय और नीचे उतरने के समय हवाई जहाज के चालक को कंट्रोल टावर से निर्देश मिलता रहता है रेडियो फ्रीक्वेंसी के सहारे और उस समय अगर किसी यात्री का मोबाइल ऑन रहता है तो उस यात्री का मोबाइल सिम आस पास मौजूद नेटवर्क टावर को ढूंढने लग जाता है और इस प्रक्रिया में यात्री के मोबाइल से निकलता हुआ सिग्नल हवाई जहाज के चालक और कंट्रोल टावर के बीच मुश्किल पैदा करता है।


इसके अलावा हवाई जहाज जब ऊंचाई पर होता है तब हमारा मोबाइल नीचे मौजूद नेटवर्क टावर से संपर्क नही कर पाता है, और उस समय हमारा मोबाइल नेटवर्क टावर को ढूंढने के लिए अपनी क्षमता को और बढ़ाता है, और इस प्रक्रिया के दौरान हवाई जहाज के इलेक्ट्रिक उपकरणों में दिक्कत आती है जिस वजह से हवाई जहाज के चालक को परिशनी का सामना करना पड़ता है। और इन्ही सब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई जहाज में flight mode on करने को कहा जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ