पिरामिड एक त्रिकोणीय आकार जैसा दिखने वाला संरचना है जिसे हज़ारो बर्षो पहले बनाया जाता था उस समय के राजाओं की शवों को दफनाकर सुरक्षित रखने के लिए, जिन्हें ममी कहां जाता है।
कभी कभी राजाओं की शवों के साथ साथ उनके गहने, बस्त्र, बर्तन, हथियार और सेवक सेविकाओं को भी दफनाया जाता था।
पिरामिड कहाँ है?
माना जाता है मेसोपोटामिया के लोगों ने सबसे पहले पिरामिड का निर्माण किया था, जिन्हें ziggurat कहा जाता है।
बर्तमान में पिरामिड कई देशों में मौजूद है, लेकिन मिस्र के पिरामिड सबसे प्रसिद्ध है जिनमे गीज़ा का ग्रेट पिरामिड भी शामिल है। 52,600 बर्ग मीटर क्षेत्र में फैला गीज़ा का पिरामिड विश्व की सात अजूबे में से एक है।
मिस्र को छोड़कर सूडान और रोम में भी पिरामिड मौजूद हैं, इसके अलावा पिरामिड जैसा दिखने वाला बोहोत से संरचना दुनिया की अलग अलग हिस्सों में पाए जाते हैं।
मिस्र का पिरामिड
मिस्र में कई पिरामिड है मौजूद है लेकिन सबसे पुराना पिरामिड हैं गीजा का ग्रेट पिरामिड। यह पिरामिड 450 फुट ऊंचा है। इस पिरामिड को फिरौन खुफू के लिए एक मकबरे के रूप में बनाया गया था और अनुमान है कि इसके निर्माण में लगभग 27 साल लगे थे।
13 एकड़ में फैला यह पिरामिड लाखों चूनापत्थरों के खंडों से निर्मित है जिनमें से हर एक का वजन 2 से 30 टनों के बीच है। प्रमाण बताते हैं कि इसका निर्माण करीब 2560 वर्ष ईसा पूर्व में किया गया था। और अब गीज़ा का पिरामिड UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।
पिरामिड का रहस्य
आज से करीब 4,500 - 5,000 साल पहले बनाया गया Egypt में मौजूद pyramid ka rahasya आज भी बैज्ञानिक नही खोज सके, पिरामिड से जुड़ी कई रहस्य है पर सबसे बड़ा रहस्य है पिरामिड को कैसे बनाया गया।
क्योंकि Great Pyramid of Giza को बनाने में 23 लाख ब्लॉक्स को इस्तेमाल किया गया है, और इन एक एक ब्लॉक्स की वजन २,७०० किलोग्राम (2,700 kg) से लेकर ७०,०००(70,000 kg) किलोग्राम है, और उस ज़माने में ऐसी कोई मशीन या टेक्नोलॉजी नही था जिसके द्वारा इन ब्लॉक्स को उठाया जा सके।
ग्रीक इतिहासकार हिरोडोटस के अनुसार great pyramid of giza फिरौन खुफु की मख़बरा है, जिसे बनाने में एक लाख कर्मचारियोने को 20 साल लगे थे, लेकिन शोधकर्ताओं ने इसे मानने से इनकार करते है क्योंकि 23 लाख ब्लॉक्स को लगाने में अगर 20 साल लगे होंगे तो हिसाब के मुताबित हर एक ब्लॉक को लगाने में 5 मिनिट लगे होंगे लेकिन यह मुमकिन नही है क्योंकि इतनी भारी ब्लॉक को उठाकर लगाने में बोहोत वक़्त लगना चाहिए और उस समय कोई मशीन भी नही था उनके पास।
पिरामिड के अंदर क्या है
गीज़ा के ग्रेट पिरामिड के अंदर तीन कक्ष हैं। क्वीन्स चैंबर और किंग्स चैंबर के साथ अंतिम परिसर में दो मुर्दाघर भी मौजूद हैं। ग्रेट पिरामिड के अंदर खुफु के अलावा उनकी परिवार को भी दफनाया गया है।
ओरियन बेल्ट
पिरामिड से जुड़ी कई ओर रहस्य है जैसे गीजा के तीनों पिरामिड कि उपर के केंद्र बिन्दू ऊपर के तारो से मिलते है,और वो ही धरती का मध्य केंद्र है। जिसे Orion's belt कहाँ जाता है।
पिरामिड का तापमान
ग्रेट पिरामिड में पत्थरों का प्रयोग इस प्रकार किया गया है कि इसके भीतर का तापमान 20℃ रहता है भले ही बाहर का तापमान कितना ही गरम हो।
पिरामिड का निर्माण
पिरामिड के निर्माण से बोहोत सवाल उठते है, जैसे यह पिरामिड धरती के बिल्कुल बीच मे बनाया गया है और इसमें इस्तेमाल होने वाले ब्लॉक्स को किस्से बनाया गया है क्योंकि यह ब्लॉक धरती में कहीं भी नही पाया गया है।
पिरामिड में चित्रकला
पिरामिड में कई चित्रकला बना हुआ है जिसमे एलियन और अंतरिक्षयान जैसे भी चित्र मौजूद है, जिस्से पिरामिड और रहस्यमयी बन जाता है।
इन्ही वजहों के चलते बोहोत से लोगो का मानना है पिरामिड को बनाने में इजिप्ट के लोगो को एलियन ने मदद किया था पर इसके कोई प्रमाण नही मिले और आज भी पिरामिड एक रहस्य बनकर है।

