Facebook के अंतर्गत आने वाली messaging application whatsapp ने साल 2021 में नयी policy लाया है users के privacy को लेकर जिसके बाद से कई लोगो ने गुस्सा जाहिर किया है।
क्या है नई WhatsApp Privacy Policy में
2021 में आई whatsapp की नई policy में साफ साफ बताया गया है whatsapp आपकी क्या क्या जानकारी लेने वाला है।
policy के अंतर्गत whatsapp अपने users की hardware जानकारी जैसे आपकी battery level कितना है, आपकी मोबाइल की signal strength कैसी है, browser information, आपकी ip address क्या है, मोबाइल फोन कौन सी है आपके पास, मोबाइल फोन के अंदर कौन सा operating system है, कोनसे apps मौजूद है आपके मोबाइल में, आपकी location क्या है, मोबाइल नेटवर्क कोनसा है, कनेक्शन इनफार्मेशन कैसा है, आपका मोबाइल नंबर क्या है, आपका मोबाइल ऑपरेटर कौन है, आपकी भाषा क्या है, आपकी status, profile picture, name, contact details, इसके अलावा आपकी टाइम जोन और device operation information भी whatsapp लेगा जिसे फेसबुक जैसे थर्ड पार्टी apps के साथ बांटा जाएगा।
लेकिन आपके messages और calls अभी भी end to end encryption है मतलब आपके chats को कोई खतरा नही है और वो खुद whatsapp भी नही पढ़ सकता।
WhatsApp Privacy Policy स्वीकार नहीं करते हैं तो क्या होगा
यदि आप whatsapp की नई privacy policy को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आपको लगातार privacy policy स्वीकार करने की message आने लगेगी और कुछ दिन बाद आप धीरे-धीरे अधिकांश सुविधाओं को खो देंगे।
फिर भी अगर आप privacy policy को स्वीकार नही करते है तो आप आपकी whatsapp chats तक नहीं पहुंच पाएंगे और नोटिफिकेशन के जरिए मैसेज पढ़ पाएंगे और जवाब दे पाएंगे। और तब आप केवल इनकमिंग voice या video कॉल का जवाब दे पाएंगे।
इसके बाद कुछ हफ्तों के बाद यदि आप privacy policy को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आप इनकमिंग कॉल करने या प्राप्त करने के सुबिधायें भी खो देंगे, और आपके फ़ोन पर मैसेज और कॉल आना बंद हो जाएगा। और आखिर में आपके whatsapp की सारी सुविधाएं अक्षम हो जाएंगे जाएगी।
Also Read:
Superstition in india and their scientific reason in hindi

